Saptahik Rashifal: इन 7 राशियों को होगा धन लाभ, वैवाहिक सुख भी मिलेगा, बाकी का रहेगा ऐसा हाल

Saptahik Rashifal, weekly horoscope, horoscope today, astrology
विज्ञापन

Saptahik Rashifal: रोग पंचक में शुरु हुआ यह सप्ताह कई महत्वपूर्ण योगों को साथ लेकर आ रहा है। इस सप्ताह पिंगल नामक नया हिंदू संवत्सर 2080 आरंभ हो रहा है, इसी सप्ताह चैत्र नवरात्रि भी है। इसके साथ ही भौमवती अमावस्या आ रही है। ऐसे में यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया से जानिए कि आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा।

मेष राशि

सप्ताह शुभ रहेगा, किसी दोस्त या जानकार की मदद से बड़ी जिम्मेदारी को निभाने का अवसर मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी नए प्रोजेक्ट में पैसा इन्वेस्ट करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रतिदिन श्रीसूक्त का पाठ करें।

Advertisment

वृषभ राशि

इस राशि के लिए सप्ताह मिश्रित फलदायक रहेगा। घरेलू मामलों को लेकर चिंताग्रस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर तनाव रहेगा, नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो निराशा हाथ लग सकती है। प्रेम संबंध में सावधानी रखें। प्रतिदिन भगवान शिव की आराधना करें।

मिथुन राशि

जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। किसी बड़े डिसीजन को लेने से पहले अपने शुभचिंतकों के साथ मशविरा करें। व्यापार में घाटा कम होने लगेगा और बरकत होने लगेगी। वैवाहिक जीवन में मनमुटाव संभव है। गणेशजी को प्रतिदिन दूर्वा अर्पित करें।

विज्ञापन

कर्क राशि

सप्ताह (Saptahik Rashifal) की शुरुआत खराब रहेगी परन्तु अंत में सब कुछ सही हो जाएगा। घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव व झगड़े हो सकते हैं। जल्दबाजी या अतिउत्साह में कोई कार्य न करें, पछताना पड़ सकता है। मित्रों के साथ मिल-जुलकर रहने में लाभ होगा। शनिवार को किसी जरुरतमंद की सहायता करने से लाभ होगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

आपके लिए बेहतर होगा कि आप दूसरों से बिना वजह न उलझें। ऐसा करना आपके लिए खतरा बन सकता है। किसी पुराने रोग के चलते शारीरिक कष्ट भोगना पड़ सकता है। धन का लेन-देन करते समय सावधानी रखें। नियमित रूप से विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

कन्या राशि

इस राशि के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। धर्म और आध्यात्म में मन लगेगा। क्रोध या अति जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। मां दुर्गा की आराधना से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे।

विज्ञापन

तुला राशि

यदि अपने आलस और अहंकार पर नियंत्रण कर पाएं तो तुला राशि के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा बीतेगा। दूसरों के साथ यथासंभव वाद-विवाद से बचें। प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी, परिवार के मामलों को सुलझाने के लिए साथ बैठकर बातचीत करें। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से लाभ होगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

यह सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को आशानुरूप लाभ नहीं देगा। दूसरों के साथ अपनी पीड़ा को शेयर करने से समाधान प्राप्त होगा। लाइफस्टाइल को सही रखें, खान-पान का विशेष ध्यान रखें, मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा रहेगा। कार्यस्थल में अधिकारियों से बनाकर रखें। हनुमान जी की आराधना से कष्ट दूर होंगे।

धनु राशि

इस राशि के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अपेक्षानुरुप सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नियमित रूप से विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन

मकर राशि

विरोधियों के षड़यंत्र के कारण आपको संभल कर रहने की आवश्यकता है। कॅरियर पर भी एकदम से ब्रेक लग सकता है। मैरिड लाइफ में समस्या आ सकती है। वैवाहिक जीवन में क्लेश और तनाव बना रहेगा। जीवनसाथी पर शक करने के बजाय उनसे बात करना ठीक रहेगा। प्रतिदिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

विज्ञापन

कुंभ राशि

इस सप्ताह (Saptahik Rashifal) की शुरुआत ही कठिनाईयों के साथ होगी। यदि आपने अपनी सूझबूझ और लगन से इनसे पार पा लिया तो आपका कॅरियर रॉकेट की रफ्तार से दौड़ने लगेगा। प्रेम संबंध को विवाह में बदलने का अवसर मिलेगा। किसी बड़े के सहयोग से लाभ होगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाने से समस्त कष्ट मिटेंगे।

मीन राशि

इस सप्ताह किसी पुरानी बीमारी के कारण परेशान रहेंगे। संतान से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। व्यापार के मामलों में लाभ होगा, छोटे भाई-बहनों से किसी बात पर मतभेद संभव है। शांति से काम लें और जीवन का आनंद उठाएं। मां दुर्गा की पूजा करने से सब कष्ट मिट जाएंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ