Guruwar Ke Upay: पैसों की तंगी से हैं परेशान तो इन उपायों से दूर होगी मुश्किल, पैसे की होगी बारिश

Guruwar Ke Upay, guruwar ke totke, upay for money, jyotish tips,

Guruwar Ke Upay: इस पृथ्वी पर रहने के लिए जितना श्वांस लेना जरूरी है, उतना ही जरूरी पैसा भी है। यदि किसी व्यक्ति के पास पैसा न हो तो उसकी हालत क्या होती है, सभी जानते हैं। यही कारण है कि हर व्यक्ति पैसे के पीछे भागता है। ज्योतिषियों के पास जाने वाले लोगों का सबसे पहला सवाल भी पैसे को लेकर ही होता है।

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार धन की प्राप्ति के लिए मुख्यतया तीन देवताओं, गणेश जी, लक्ष्मी जी एवं देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर की आराधना की जाती है। यदि आप इनमें से किसी भी एक देवता को प्रसन्न कर लें तो निश्चित रूप से आपके दिन फिर सकते हैं। इसके लिए कुछ टोटके (Guruwar Ke Upay) भी बताए गए हैं। जानिए गुरुवार के कुछ उपायों के बारे में

धन पाने के लिए गुरुवार के टोटके (Guruwar Ke Upay for Money)

  • मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुक्रवार का दिन सर्वोत्तम माना गया है। परन्तु यदि उनके गजलक्ष्मी स्वरूप की भगवान विष्णु सहित गुरुवार को विधिवत पूजा की जाए तो निश्चित रूप से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस दिन लक्ष्मीजी की पूजा करने वाले भक्तों को गुरुवार का व्रत भी करना चाहिए। इससे शीघ्रताशीघ्र घर में पैसा आने लगता है।
  • यदि आपकी सामर्थ्य हो तो गुरुवार के दिन किसी शुभ मुहूर्त में दुर्गासप्तशती का अनुष्ठान करवाएं। मां भगवती की पूजा करें तथा उन्हें प्रणाम कर उनसे अपने आर्थिक संकट दूर करने की प्रार्थना करें। इस उपाय से बहुत जल्दी मां आद्यशक्ति प्रसन्न होती हैं और भक्तों की समस्त इच्छाओं को पूर्ण करती हैं।

यह भी पढ़ेंः नए साल में बदल जाएगी इन 6 राशियों की किस्मत, रुपया, पैसा, मौज-मस्ती सब मिलेगा, बाकी के भाग्य में यह लिखा है

  • गुरुवार के दिन किसी भी विष्णु मंदिर में जाएं। वहां पर मां लक्ष्मी और भगवान श्रीहरि की विधि-विधान से पूजा करें। उन्हें पीले चंदन का तिलक लगाएं, पीले वस्त्र धारण करवाएं। उन्हें पीले रंग की मिठाई के साथ नारियल, पान, पुष्प, माला आदि अर्पित करें। इसके बाद कुछ भिखारियों अथवा अनाथ बच्चों को भोजन दान करें। इससे शीघ्र ही पैसा आना शुरू हो जाएगा।

पीले रंग के वस्त्रों से भी दूर कर सकते हैं गरीबी

  • पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जो लोग अपनी समस्त इच्छाओं को पूर्ण करना चाहते हैं, उन्हें गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। पीले रंग के खाद्य पदार्थ खाने चाहिए, ललाट पर पीले चंदन व केसर का तिलक लगाना चाहिए। इस उपाय को करने में किसी भी तरह के पूजा-पाठ करने की भी जरूरत नहीं है, आपका भाग्य स्वतः ही आपका साथ देने लगेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ