नक्षत्रों और ग्रहों की चाल के माध्यम से राशिफल का आकलन किया जाता है। ग्रहों की चाल का असर हर राशि वालों की लाइफ पर पड़ता है, इसके साथ ही हर दिन बनने वाले योगों से भी आपकी लाइफ कई चीजें प्रभावित होती हैं। अगर बात करें 20 अप्रैल 2025 की तो मेष राशि में सूर्य मौजूद रहेंगे।
वृषभ राशि में देवगुरु बृहस्पति और कर्क राशि में मंगल मौजूद रहेंगे। मायावी केतु कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। चंद्रमा शाम 6 बजे तक धनु राशि में रहेंगे। इसके साथ ही शनि, बुध, शुक्र और मायावी राहु मीन राशि में विराजमान होकर कुछ राशि वालों के लिए समस्या पैदा करेगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए 20 अप्रैल का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
सिंह राशि
सूर्य आपकी ही राशि के स्वामी हैं, लेकिन इस दिन वो मेष में रहेंगे, जो कि जिसका प्रभाव आपके 9वें भाव में पड़ेगा। इस दौरान आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, लेकिन काम आपके मन जैसा हो नहीं पाएगा। ओवर-कॉन्फिडेंस या गलत एक्सपेक्टेशन से झुंझलाहट हो सकती है। ट्रैवेल प्लान या लॉन्ग टर्म गोल्स को लेकर फ्रस्ट्रेशन फील हो सकता है। इसके साथ ही अपने आइडियाज को दूसरों पर थोपने से भी आपको नुकसान हो सकता है।
कन्या राशि
केतु आपकी ही राशि में रहेंगे और जब भी केतु किसी की राशि में होते हैं तो वहां कन्फ्यूजन, अनजाने डर और डिस्कनेक्ट जैसी चीजें ज्यादा महसूस होती हैं। इस दिन आप चीजों को समझने की कोशिश तो करेंगे लेकिन क्लैरिटी नहीं मिलेगी। मन बार-बार भटकेगा, काम में फोकस नहीं बन पाएगा और कुछ इमोशनल बातें दिमाग में घूमती रहेंगी। किसी रिलेशनशिप को लेकर डाउट्स भी उठ सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि में चंद्रमा रहेंगे और इस दिन मूल और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का भी असर रहेगा। इस कारण आज के दिन इमोशन्स आपके ऊपर हावी रह सकते हैं। छोटी-छोटी बातें दिल पर लग सकती हैं और लोगों से एक्सपेक्टेशन ज्यादा हो सकती है। इस वजह से अगर कोई बात वैसी नहीं हुई जैसी आपने सोची थी, तो दिन का मूड खराब हो सकता है। काम में ध्यान कम लगेगा और बात-बात पर मूड स्विंग्स हो सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि में चार-चार ग्रहों का एक साथ होना थोड़ा ज्यादा लोडेड एनर्जी का इशारा करता है। राहु और शनि का एक साथ होना मिस्टेक्स और स्लो डाउन का कॉम्बिनेशन बनाता है। बुध और शुक्र होने के बावजूद आप खुद को कन्फ्यूज, थका हुआ या इमोशनली ओवरवेल्म फील कर सकते हैं। किसी बात को लेकर मन में डाउट और ओवरथिंकिंग बढ़ सकती है। लोग आपको समझने की कोशिश करेंगे लेकिन आप खुद को एक्सप्रेस करने में कंफर्टेबल नहीं रहेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Kalashtami 2025: 20 अप्रैल को राशि के अनुसार करें ये उपाय, काल भैरव दूर करेंगे समस्याएं!
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
11 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines