Kalashtami 2025: 20 अप्रैल को राशि के अनुसार करें ये उपाय, काल भैरव दूर करेंगे समस्याएं!

Kalashtami 2025: हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है। साल 2025 के अप्रैल महीने में 20 अप्रैल को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी शाम 7 बजे से शुरू है। द्रिक पंचांग के अनुसार 20 अप्रैल को कालाष्टमी मनाई जाएगी। दिन सभी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए आप राशि के अनुसार काल भैरव का पूजन कर सकते हैं।

Kalashtami 2025

Kalashtami 2025: हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी मनाई जाती है। वैशाख माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी 20 अप्रैल की शाम 7 बजे से शुरू होकर 21 अप्रैल तक रहेगी। द्रिक पंचांग के अनुसार कालाष्टमी 20 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान काल भैरव को पूजन किया जाता है। भगवान काल भैरव को शिव का उग्र स्वरूप माना जाता है।

विज्ञापन

माना जाता है कि कालभैरव का पूजन हर प्रकार के सुख को प्रदान करने में सक्षम होता है। काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए आप कालाष्टमी के दिन राशि के अनुसार कुछ उपायों को कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप इस दिन राशि के अनुसार किन उपायों को करें।

विज्ञापन

राशि के अनुसार करें ये उपाय

मेष राशि- लाल फूल, इमरती या गुड़ से बनी मिठाई काल भैरव को अर्पित करें।

वृषभ राशि- भगवान काल भैरव को सफेद मिठाई जैसे रबड़ी या पेड़ा अर्पित करें। इसके साथ ही सफेद कुत्ते को रोटी खिलाएं।

विज्ञापन

मिथुन राशि – 8 साबुत लौंग भैरव बाबा को अर्पित करें। इसके बाद इन लौंगों को हमेशा अपने पास रखें।

कर्क राशि- चावल, दूध और मिश्री से बनी खीर रात के समय काल भैरव को अर्पित करें। इस प्रसाद को कुत्तों को भी खिलाएं।

विज्ञापन

सिंह राशि- भगवान काल भैरव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं और भैरव चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि- पुराने तांबे के सिक्के या तांबे के बर्तन में जल भरकर भैरव मंदिर में चढ़ाएं।

विज्ञापन

तुला राशि- भगवान भैरव के मंदिर में सुगंधित धूपबत्ती जलाएं और प्रभु को काले तिल व नारियल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि- रोटी में सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाएं और भैरव मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

धनु राशि- काल भैरव को पीले रंग की मिठाई और गुड़ का भोग लगाएं। भैरव स्तोत्र का पाठ करें।

मकर राशि- सरसों के तेल का दीपक काले तिल डालकर भैरव बाबा के सामने प्रज्ज्वलित करें। इसके साथ ही उबली हुई उड़द की दाल कुत्ते को खिलाएं।

विज्ञापन

कुंभ राशि- लोहे की कील या कोई छोटा सा औजार भैरव मंदिर में दान दें।

मीन राशि- सफेद मिठाई और इत्र भैरव बाबा को अर्पित करें। इसके साथ ही ‘ॐ कालभैरवाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ