हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

21 अप्रैल को खुलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, हर तरफ से होगा बंपर लाभ!

21 अप्रैल 2025 का कुछ ग्रहों की चाल की चलते 4 राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। इन राशि वालों का इस दिन भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं कि वे लकी राशियां कौन सी हैं, जिनके लिए 21 अप्रैल का दिन सुपर रहने वाला है।

विज्ञापन

21 अप्रैल 2025 के दिन नक्षत्र उत्तराषाढ़ा दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगा, इसके बाद श्रवण नक्षत्र शुरू हो जाएगा। इस दिन साध्य योग रात्रि 11 बजे तक रहेगा और फिर शुभ योग लग जाएगा। करण की बात करें तो बालव करण सुबह 7 बजकर 04 मिनट तक रहेगा, इसके बाद कौलव करण शाम 6 बजकर 58 मिनट तक रहेगा और फिर तैतिल करण लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति इस दिन कुछ इस तरह रहेगी। सूर्य मेष राशि में, गुरु वृषभ राशि में और मंगल कर्क राशि में स्थित रहेंगे। केतु कन्या राशि में रहेगा, जबकि चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। वहीं, मीन राशि में राहु, शनि, बुध और शुक्र चारों ग्रह मौजूद रहेंगे। ग्रहों और नक्षत्रों की इस स्थिति के चलते कुल 4 राशि वालों का भाग्योदय हो जाएगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह दिन अच्छा रहने वाला है।

मेष राशि

सूर्य मेष राशि में है, जिसका मतलब है कि आपका आत्मविश्वास बहुत हाई रहेगा। आप जो भी करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। करियर और पर्सनल लाइफ दोनों में आपको प्रगति देखने को मिलेगी। इस दिन आप अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू करेंगे और इसमें आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। काम के मोर्चे पर आपकी मेहनत को काफी सराहा जाएगा और नए अवसर भी आपके रास्ते में आ सकते हैं।

विज्ञापन

वृषभ राशि

गुरु ग्रह वृषभ राशि में हैं, जिससे यह समय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं या कुछ नया सीखने की सोच रहे हैं, तो यह दिन आपके लिए बेहतरीन है। गुरु के प्रभाव से आपको सही दिशा मिल सकती है और आप बेहतर तरीके से अपने लक्ष्यों को हासिल कर पाएंगे। वित्तीय मामलों में भी फायदा हो सकता है, और व्यक्तिगत मामलों में भी संतुलन रहेगा। आपकी मेहनत का फल मिलने के योग हैं।

मकर राशि

चंद्रमा मकर राशि में है, जो आपके मानसिक संतुलन को मजबूत करेगा। इस दिन आपको शांति और स्थिरता महसूस होगी, जिससे आप अपने काम में पूरी तरह फोकस कर सकेंगे। अगर आप किसी तनावपूर्ण स्थिति का सामना कर रहे थे, तो अब वह धीरे-धीरे दूर हो सकती है। यह समय आपके लिए परफेक्ट है। आप बिना किसी मानसिक दबाव के अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकेंगे। इस दिन परिवार और काम में संतुलन बनाए रखना आपके लिए आसान रहेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

राहु, शनि, बुध और शुक्र मीन राशि में हैं, जिससे यह दिन आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। आप बहुत क्रिएटिव और बौद्धिक रूप से सक्रिय रहेंगे और यह समय आपके लिए खुद को एक्सप्रेस करने का बेहतरीन मौका हो सकता है। आप अपनी सोच और काम में नयापन लाएंगे और आपके लिए नए विचारों और सफलताओं का रास्ता खुलेगा। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में यह समय आपकी उम्मीदों से भी बेहतर साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- प्यार में दिमाग लगाती हैं ये 4 राशियां, हर चीज में रहती हैं प्रैक्टिकल!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola