Rashifal 2023: अगले साल इन 4 राशियों के स्टूडेंट करेंगे धमाल, हर सब्जेक्ट, हर एग्जाम में होंगे पास
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Varshik Rashifal 2023: शिक्षा के क्षेत्र में कॉम्पीटिशन लगातार टफ होता जा रहा है। छात्रों को भी भयंकर गलाकाट प्रतियोगिता का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सभी लोग अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं और जानना चाहते हैं कि आने वाला वर्ष उनके लिए कैसा रहेगा।
अगले वर्ष कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। सबसे पहले 17 जनवरी 2023 को शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। अप्रैल माह में देवगुरु बृहस्पति का गोचर होगा, इसके बाद अक्टूबर में राहु ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेगा। इस तरह इन तीन प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन पूरे विश्व के साथ-साथ आम जनता पर भी अपना असर डालेगा। जानिए किन राशियों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा।
अगले वर्ष 22 अप्रैल को गुरु का राशि परिवर्तन होगा। यह वृषभ राशि के छात्रों के लिए शुभ रहेगा। हालांकि 17 जून को शनि का वक्री होना शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कई कठिनाईयां लेकर आएगा। छात्र अच्छे मार्क्स के लिए अपना भरसक प्रयास करेंगे फिर भी कई जगह गलतियां रह सकती हैं। इसलिए सावधानी से एकाग्र होकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान फोकस करें। वर्ष के अंत में छात्रों को उनकी मेहनत का सही नतीजा मिलने लगेगा।
17 जनवरी को शनि ग्रह का कुंभ राशि में गोचर करना कुंभ राशि के छात्रों के लिए अत्यन्त शुभ रहेगा। मन स्वतः ही पढा़ई की ओर आकर्षित होगा, सहपाठियों व शिक्षकों के सहयोग से सब्जेक्ट टॉपिक्स समझने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। अगले वर्ष 4 सितंबर को गुरु का वक्री होना छात्रों के लिए भारी पड़ सकता है। डिजाईनिंग कोर्स कर रहे छात्रों के लिए आने वाला वर्ष सुनहरा भविष्य लेकर आएगा।
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए वर्ष की शुरूआत जबरदस्त रहेगी। 14 जनवरी को सूर्य को मकर राशि में गोचर आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आएगा। मकर राशि के सभी छात्र अपने-अपने विषयों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। वर्ष के मध्य में 19 जून को बुध का अस्त होना छात्रों में निराशा और डिप्रेशन का कारण बन सकता है। इसके बाद 4 सितंबर को गुरु का वक्री होना और 24 सितंबर को मंगल का अस्त होना विद्यार्थियों के लिए थोड़ा कठिन समय लेकर आएगा। परन्तु 27 नवंबर के बाद सब कुछ धीरे-धीरे सही होने लगेगा। पूरे वर्ष किए जा रहे प्रयासों को लाभ मिलने लगेगा और जल्दी ही सफलता मिलेगी।
अगले वर्ष की शुरूआत में ही तीन ग्रह सूर्य, शनि और बुध का गोचर होगा जो कुंभ राशि के विद्यार्थियों के लिए अत्यन्त शुभ रहेगा। कुंभ राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए नया साल अनुकूल रहेगा। उन्हें अपने सहपाठियों, शिक्षकों और घर के बड़े-बुजुर्गों से मदद मिलेगी। इस कारण वे एग्जाम में बहुत अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे। विदेश जाने के इच्छुक स्टूडेंट्स को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: