हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अगले 6 महीने 5 राशियों के लिए बेहद भारी, राहु की तिरछी नजर से बढ़ेंगी मुश्किलें

Rahu ki Drishti: वैदिक ज्योतिष में राहु की दृष्टि कभी अच्छी नहीं मानी गई है। 30 जून, 2024 से शनिदेव के वक्री होने से उनकी तीसरी दृष्टी राहु पर रहेगी। इससे अगले 6 महीने के लिए राहु की अशुभता बढ़ जाएगी, जिसका नकारात्मक असर 5 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन

Rahu ki Drishti: नवग्रहों में सबसे अधिक असरकारी ग्रह शनि 30 जून, 2024 से वक्री होने वाले हैं यानी उल्टी चाल चलने वाले हैं। पीछे की ओर बढ़ते हुए वक्री अवस्था में शनि की तीसरी दृष्टि मीन राशि में बैठे राहु पर रहेगी। ज्योतिषाचार्यों के आकलन के अनुसार, इससे राहु की अशुभता और भी बढ़ जाएगी, जो अगले 6 महीने तक बनी रहेगी। इसका असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियां से इससे सबसे अधिक प्रभावित होंगी। बता दें, मनुष्य के विचारों के ऊपर पूरा अधिकार राहु का होता है। वहीं, हठ, दुष्टता, अस्थिरता, आलस्य, दरिद्रता, रुकावट, बाधाएं आदि इस अशुभ ग्रह के मुख्य कारकत्व हैं। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या नकारात्मक असर होने की संभावना है?

राहु की दृष्टि का राशियों पर असर

मेष राशि:

राहु की दृष्टि से मेष राशि के जातकों के जीवन में काफी अड़चनें और बाधाएं आने के योग हैं। वैवाहिक जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। लाइफ पार्टनर से मतभेद होने की संभावना है। अलगाव या तलाक की स्थिति भी बन सकती है। धन हानि के योग हैं। व्यापार में नुकसान बढ़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान करेंगी। क्रोध आपके स्वाभाव पर हावी हो सकता है।

कर्क राशि:

राहु के अशुभ असर से से नौकरी में परेशानी बढ़ेगी, बॉस से पटरी नहीं बैठ सकती है, कलीग से संघर्ष हो सकता है। फिजूलखर्ची बढ़ने से आप कर्जदार हो सकते हैं। मानसिक तनाव से चिड़चिड़ापन बढ़ने के योग हैं। भाई-बहनों से भी मतभेद होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में परेशानी बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में कटुता आने के योग हैं।

विज्ञापन

सिंह राशि:

इस राशि के जातकों के जीवन में राहु की कुदृष्टि से पारिवारिक कलह बढ़ सकते हैं। माता-पिता से भी मतभेद हो सकते हैं। रिश्तेदारों से विवाद होने के योग हैं। जमीन-जायदाद संबंधी मुकदमे हो सकते हैं। हर कार्य में बाधाएं पैदा हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में खटास आएगी, अलगाव हो सकता है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा होने के योग हैं।

धनु राशि:

राहु के अशुभ होने से धनु राशि के जातकों को संतान प्राप्ति में बाधा हो सकती है। मन अशांत रहेगा। स्टूडेंट्स के रचनात्मक कार्यों में रुकावट आने के योग हैं। नौकरी में परेशानी बढ़ेगी। सुख-सुविधाओं में कमी आने की संभावना है। धन संकट के भी योग हैं। घर या जमीन से जुड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। व्यापार में गुप्त शत्रुओं से खतरा बढ़ सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि:

मीन राशि के जातकों के लिए राहु बेहद नकारात्मक रहने के योग बना रहे हैं। यात्रा में परेशानी आएगी। स्टूडेंट्स जातकों के कम्यूनिकेशन स्किल में बाधाएं आने के योग हैं। परिवार में कलह का वातावरण रहने से मन खिन्न रहेगा। वाणी में कटुता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आने के योग हैं। मित्रों से धोखा मिल सकता है। योजनाओं में बाधा आने से काम रुक सकता है।

ये भी पढ़ें: 5 तरीकों से करें शिवलिंग की पूजा, दूर होंगी जीवन की 5 बड़ी समस्याएं

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: रात में ठीक से नहीं सो पाएं, तो करें ये वास्तु उपाय, आएगी सुकून की नींद

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola