Pitru Paksha Amavasya 2022: पितृ पक्ष का आखिरी दिन आज, ऐसे करें पितरों विदाई, खूब मिलेगा आशीर्वाद

Pitru Paksha- 3
विज्ञापन

Pitru Paksha Amavasya 2022: आज पितृ पक्ष अमावस्या है। आज पितृ पक्ष का आखिरी दिन यानी समापन है। इसे सर्व पितृ अमावस्या या फिर महालय अमावस्या भी कहा जाता है। मान्‍यता के मुताबिक इस दिन हमारे पूर्वज विदा होकर वापस देवलोक को प्रस्‍थान करते हैं। जिन पितरों की तिथि ज्ञात नहीं होती, उन सभी का श्राद्ध अमावस्या के दिन किया जाता है।

अभी पढ़ें – Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को जरूर करें ये काम, जमकर बरसेगा पैसा, भरी रहेगी तिजोरी

Advertisment

मान्‍यता है कि अगर आप किसी भी कारणवश तिथि पर अपने पूर्वजों का श्राद्ध नहीं कर पाए हैं तो सर्वपितृ अमावस्‍या पर उनके निमित्‍त दान-पुण्‍य करने और कुछ उपाय करने से उनको तृप्ति प्राप्‍त होती है और वे आपसे प्रसन्‍न होते हैं। आपको पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्‍त हो जाता है।

हिंदू धर्म में पितर पक्ष का विशेष महत्व है। मान्यता के मुताबिक इन 16 दिनों में पितरों का स्मरण कर उनका पिंडदान, तर्पण आदि किया जाता है। इससे उनकी आत्मा तृप्त होकर वापस लौटती है और वंशजों को खूब सारा आशीर्वाद देते हैं।

विज्ञापन

इस दिन सर्व पितृ विसर्जन होता है, पवित्र नदी में स्नान कर तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध कर कर पितरों को सम्मानपूर्वक विदाई दी जाती है।

मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान कराया गया भोजन सीधे हमारे पितरों को मिलता है। पितृ विसर्जन के दिन पितरों की विदाई की जाती है। ऐसे में इस दिन आप पितरों का मनपसंद भोजन बनाकर ब्राह्मणों को भोजन कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ