Lucky Zodiac Signs: 5 जून को पंचांक के साथ बनेगा द्विद्वादश योग, वृषभ समेत इन 5 राशियों की इनकम-सेहत में हो सकता है सुधार

Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष दृष्टि से 5 जून 2026 की तिथि महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन पंचांक योग के साथ-साथ द्विद्वादश योग का संयोग भी बन रहा है. चलिए जानते हैं 5 जून 2026 को किस समय और किन ग्रहों के संयोग से पंचांक योग और द्विद्वादश योग बनेंगे. साथ ही आप राशियों पर पड़ने वाले इनके प्रभाव के बारे में जानेंगे.

Lucky Zodiac Signs

Credit- News24 Graphics

Lucky Zodiac Signs: पंचांक और द्विद्वादश, दोनों ही महत्वपूर्ण व शक्तिशाली योग हैं, जिनका कुछ परिस्थितियों में राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. 5 जून 2026 को मंगल और शनि ग्रह के 30 डिग्री पर आने से द्विद्वादश योग बनेगा, जिसके बाद मंगल और गुरु ग्रह एक-दूसरे से 72 डिग्री पर स्थित होंगे, जिससे पंचांक योग बनेगा. चलिए जानते हैं कि किन 5 राशियों के लिए पंचांक और द्विद्वादश योग इस बार शुभ रहेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)-

5 जून 2026 को पंचांक के साथ द्विद्वादश योग का बनना वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. आपकी करियर से जुड़ी कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी, जिसके कारण आप खुश रहेंगे. साथ ही लव लाइफ में स्थिति बेहतर होगी. यदि आप किसी कानूनी मामले में फंसे हुए हैं तो उसका निपटारा होगा.

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)-

घर में नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल रहेगा. साथ ही सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. अगर अभी तक आपने खुद का घर नहीं खरीदा है तो ये सपना जल्द पूरा होगा. इसके अलावा निवेश से लाभ (आर्थिक) होगा.

तुला राशि (Libra)-

ऑफिस का काम आप समय पर पूरा कर लेंगे, जिसके कारण घर वालों के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा. निवेश करने का अवसर भी इस दौरान आपको मिलेगा. जो लोग कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं, उन्हें अब राहत मिलने वाली है.

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn)-

ऑफिस में किसी सीनियर का मार्गदर्शन मिलने से आपका काम समय पर पूरा होगा. साथ ही पुरानी अटकी हुई पेमेंट मिलेगी. यदि आप यात्रा करने का सोच रहे हैं तो उसके लिए वक्त उत्तम है.

विज्ञापन

मीन राशि (Pisces)-

जिन लोगों का खुद का व्यवसाय है, उन्हें मोटा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा. अगर आपकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है तो हेल्थ में सुधार काफी देखने को मिलेगा. लव लाइफ की बात करें तो उसमें भी स्थिति ठीक रहेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ