---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology Prediction: 5 जुलाई से इन 4 मूलांक के लोगों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें सभी मूलांक वालों का अंक भविष्यफल

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष के अनुसार, 5 जुलाई 2026 दिन रविवार के अंक भविष्यफल के बारे में यहां जान सकते हैं. मूलांक 1 से 9 तक सभी के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में जानने के लिए आप यहां पढ़ें दैनिक अंक भविष्यफल.

---विज्ञापन---

Numerology Prediction 5 July 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, 5 जुलाई 2026 रविवार का दिन 4 मूलांक के लोगों के लिए खास रहने वाला है. इन मूलांक के लोगों को अपार धनलाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. इन लोगों को व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक तरक्की करेंगे. 5 जुलाई के दिन का मूलांक 5 है. मूलांक 5 के स्वामी बुध ग्रह हैं. इसके साथ ही 5 जुलाई 2026 के दिन के भाग्यांक की बात करें, तो 0+5+0+7+2+0+2+6=22 यानी 2+2=4 यानी 4 रहेगा. अंक शास्त्र के अनुसार, भाग्यांक 4 के स्वामी राहु ग्रह माने जाते हैं. 5 जुलाई का दिन बुध और राहु ग्रह के प्रभाव से सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा. आप इसके बारे में जान सकते हैं. यहां पढ़ें मूलांक 1 से लेकर 9 तक सभी का 5 जुलाई का दैनिक अंक भविष्यफल.

मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)

---विज्ञापन---

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 के स्वामी सूर्य होते हैं. इन लोगों का बुध के साथ मित्रता और राहु के साथ शत्रु का संबंध है. इन लोगों की नेतृत्व क्षमता बेहतर होगी. करियर में नए अवसर मिलेंगे. आपको जल्दबाजी और अहंकार से नहीं बचना होगा.

मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)

---विज्ञापन---

मूलांक 2 का संबंध चंद्र ग्रह से होता है. चंद्र ग्रह का बुध के साथ मित्रता और राहु के साथ शत्रु का संबंध है. इन लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. मन शांत रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा. अचानक से कोई दुर्घटना हो सकती है.

मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)

---विज्ञापन---

मूलांक 3 वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. इन लोगों को शिक्षा में सफलता मिलेगी. योजना बनाकर काम करने से लाभ मिलेगा. आपको कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.

ये भी पढ़ें – Hast Rekha Shastra: हथेली पर इस जगह का उभरा होना देता है करियर में सफलता, जानिए कैसा है आपका भविष्य

---विज्ञापन---

मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)

मूलांक 4 वालों के स्वामी राहु ग्रह हैं. इन्हें राहु के प्रभाव से अचानक धनलाभ मिल सकता है. यात्रा पर जा सकते हैं. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. कोई जल्दबाजी करने से बचें.

---विज्ञापन---

मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)

मूलांक 5 के स्वामी बुध ग्रह हैं. इन लोगों पर बुध ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेग. बुध के प्रभाव से व्यापार में लाभ होगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. काम में सफलता मिलेगी.

---विज्ञापन---

मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)

मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. शुक्र ग्रह का मूलांक 6 वालों पर प्रभाव रहेगा. इन लोगों को आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा. आपके संबंध बेहतर होंगे. आपको खर्च पर नियंत्रण रखना होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Guru Gochar: गुरु पद नक्षत्र गोचर से 4 राशियों को मिलेगा लाभ, करियर-कारोबार में करेंगे तरक्की

मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)

---विज्ञापन---

मूलांक 7 वालों के स्वामी केतु ग्रह हैं. केतु का बुध के साथ तटस्थ और राहु के साथ मित्रता का संबंध है. इन लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. आपको काम में सफलता मिलेगी. यात्रा पर जाने के दौरान सावधान रहना होगा.

मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)

---विज्ञापन---

मूलांक 8 वालों के स्वामी शनिदेव है. इन लोगों को शनि के प्रभाव से मेहनत का फल मिलेगा. बुध और राहु दोनों ही इनके मित्र हैं. ऐसे में सफलता के योग बनेंगे. आर्थिक लाभ होगा.

मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)

---विज्ञापन---

मूलांक 9 वालों के स्वामी ग्रह मंगल हैं. मंगल ग्रह का बुध के साथ शत्रु और राहु के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं रहेगा. क्रोध के कारण काम बिगड़ेंगे. सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें – Gita Updesh: जीवन में कभी न करें इन 4 चीजों का घमंड, अहंकार बन सकता है विनाश का कारण

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Jul 04, 2026 03:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola