---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: दिसंबर में पैदा हुए बच्चे बनते हैं बहुत अमीर, जानिए इनकी खासियतें और सीक्रेट्स

December Born People Numerology: जिस महीने में जातक जन्म लेता है, उस महीने की राशि के हिसाब से उसकी किस्मत तय होती है। आइए दिसंबर महीने में जन्म लेने वाले लोगों के स्वभाव एवं उनके भविष्य के बारे में बात करते हैं...

---खबर नीचे जारी है---

December Born People Future Prediction: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह नक्षत्र लोगों के स्वभाव, भूत-वर्तमान और भविष्य पर काफी असर डालते हैं। अगर किसी शख्स की सही जन्मतिथि या उसके जन्म का महीना पता हो तो उसके स्वभाव, खासियतों और काफी हद तक उसके भूत-वर्तमान और भविष्य के बारे में जान सकते हैं। 12 महीनों और 12 राशियों से सभी वाकिफ हैं। कहा जाता है कि हर महीना एक राशि का प्रतिनिधित्व करता है। जिस महीने में जातक जन्म लेता है, उस महीने की राशि के हिसाब से ही उसकी किस्मत तय होती है। आइए दिसंबर महीने में जन्म लेने वाले लोगों के स्वभाव एवं उनके भविष्य के बारे में बात करते हैं…

यह भी पढ़ें: Budh Gochar 2023: बुध के गोचर से बदलेगी इन 3 राशियों के लोगों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में वृद्धि होगी!

काफी लॉयल और मेहनती जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिसंबर महीने में पैदा हुए लोग काफी अलग और स्पेशल होते हैं। इन लोगों का दिमाग काफी तेज होता है। वे खूब तरक्की करते हैं। काफी अमीर बनते हैं। इस महीने में पैदा हुए लोग मेहनत और बुद्धिमानी से करियर में एक मुकाम हासिल करते हैं। वहीं इस महीने में जन्मे लोग काफी लॉयल होते हैं। वे बुरे वक्‍त में कभी अपनों का साथ नहीं छोड़ते। बहुत तेजी से और आसानी से अपने काम कर लेते हैं। किसी मुश्किल में फंस भी जाएं तो उससे निकलने का रास्ता तलाश ही लेते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए जोर लगा देते हैं। बहुत मेहनती होते हैं। खूब पैसा कमाते हैं। जिस काम को शुरू करते हैं, उसे अंजाम तक पहुंचाकर ही सांस लेते हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

---खबर नीचे जारी है---

N24 Whatsapp Group

अहंकार-आलस के हो जाते शिकार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिसंबर महीने में जन्मे लोग हर किसी को अपना लेते हैं। अपने दोस्तों और परिवार के खास होते हैं। उनसे बहुत प्यार करते हैं। जरूरत पड़ने पर सबसे आगे खड़े मिलते हैं। कड़ी मेहनत करने में विश्वास करते हैं, लेकिन इस महीन जन्मे लोगों में एक अवगुण भी होता है। इनमें आलस होता है, जिसके कारण वे अकसर अपना नुकसान करा लेते हैं। अहंकार करके अपना काम बिगाड़ लेते हैं, लेकिन बहुत स्पेशल और हर दिल अजीज होते हैं। इस महीने जन्मे लोगों का लकी नंबर 1-3 और 8 होता है। इन लोगों को पीले, भूरे, लाल और बैंगनी रंगों के कपड़े पहनने चाहिएं। इन रंगों की चीजों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 28, 2023 01:18 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola