Budh Gochar 2023: बुध के गोचर से बदलेगी इन 3 राशियों के लोगों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में वृद्धि होगी!

Budh Gochar 2023: बुध ग्रह ने गोचर कर लिया है और साल 2024 से पहले बुध ग्रह का यह गोचर 3 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। वे 3 राशियां कौन-सी हैं, आइए जानते हैं…

Budh Gochar 2023

Budh Gochar 2023

Budh Gochar 2023 Effect On Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों में सबसे ज्यादा और सबसे जल्दी राशि परिवर्तन बुध ग्रह करते हैं। शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह को धन, कारोबार, व्यापार, वाणी, संवाद का कारक माना जाता है। माना जाता है कि जब भी बुध ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो हर क्षेत्र में इनका प्रभाव देखने को मिलता है। इस बार बुध ग्रह ने नवंबर महीने में गोचर किया है।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 27 नवंबर 2023 को बुध ग्रह राशि परिवर्तन करके धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। माना जा रहा है कि साल 2024 से पहले बुध ग्रह का यह गोचर 3 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। बुध 3 राशि के जातकों को करियर और कारोबार में सबसे बड़ी सफलता दे सकते हैं। जातकों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ सकता है।

विज्ञापन

आइए जानते हैं कि बुध का गोचर से किन 3 राशियों का भाग्य बदलने वाला है…

विज्ञापन

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 27 नवंबर को हुआ बुध गोचर मेष राशि के जातकों को बड़ा लाभ देगा। इससे जातक की किस्मत चमकने के साथ कई बड़े कार्य भी पूरे हो सकते हैं। योजना पूरी होने का लाभ मिल सकता है। जो जातक विदेश जाने के बारे में सोच रहे हैं, वे विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। साथ ही धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में जातक हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

बुध ग्रह के गोचर से कन्या राशि के जातकों के भौतिक सुख में वृद्धि होगा। कन्या राशि के जातक नया घर खरीद सकते हैं। नया वाहन या लग्जरी चीजें उपहार के तौर पर मिल सकती हैं। जॉब करने वाले जातकों को धन का अचानक लाभ होगा। रियल स्टेट, प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में वृद्धि होगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

N24 Whatsapp Group

कुंभ राशि

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि के लिए बुध का गोचर करना बेहद शुभ फलदायी होगा। जातक को धन कमाने का बड़ा अवसर मिल सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। पैसा कमाने का नया स्रोत भी मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जो जातक शनि की साढ़ेसाती से परेशान हैं, उन्हें राहत मिलेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ