Numerology Prediction: 27 जून से शुरू होंगे इन 3 मूलांक वालों के अच्छे दिन, ग्रहों का साथ मिलने से पूरी होंगी इच्छाएं

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसमें व्यक्ति के साथ भविष्य में घटने वाली घटनाओं का आकलन मूलांक यानी जन्म तिथि से किया जाता है. आज यहां पर आप मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के 27 जून 2026, शनिवार के भविष्यफल के बारे में जान सकते हैं.

Numerology Prediction 27 June 2026

Credit- AI Gemini

Numerology Prediction 27 June 2026: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 27 जून 2026, शनिवार के दिन का मूलांक 9 (2+6) है, जिसके स्वामी मंगल हैं. वहीं, इस दिन का भाग्यांक 7 (2+7+0+6+2+0+2+6) है, जिसके स्वामी केतु हैं. मंगल और केतु एक-दूसरे के दुश्मन हैं, जिनका मिलन रहस्यमय और विस्फोटक होता है. चलिए अब जानें मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के लिए 27 जून 2026 का दिन इनकम, हेल्थ, लव लाइफ और निवेश आदि के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

27 जून: मूलांक 1 का भविष्यफल

विज्ञापन

सूर्य ग्रह को मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो मंगल के दोस्त और केतु के दुश्मन हैं. ऐसे में शनिवार का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा, बल्कि आम चीजों को पाने के लिए भी आपको कड़ी मेहनत करनी होगी. इसके अलावा अति आत्मविश्वास आपको किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकता है.

27 जून: मूलांक 2 का भविष्यफल

विज्ञापन

मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख) के स्वामी चंद्रमा हैं, जो केतु के दुश्मन हैं. वहीं, मंगल से इनका कोई रिश्ता नहीं है. ऐसे में आपके पराक्रम में कमी आएगी और जरूरी कामों को पूरा करने में परेशानी होगी. इसके अलावा त्वचा से संबंधित रोग हो सकता है.

27 जून: मूलांक 3 का भविष्यफल

विज्ञापन

बृहस्पति ग्रह को मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो मंगल और केतु दोनों के दोस्त हैं. ऐसे में दिनभर आप ऊर्जावान रहेंगे और समय से पहले दिए गए कार्य को पूरा कर लेंगे. इसके अलावा लव लाइफ से जुड़ी कोई इच्छा भी इस दिन आपकी पूरी हो सकती है. जिन लोगों को सिर दर्द की समस्या कुछ दिनों से है, उन्हें शनिवार को काफी राहत मिलने के योग हैं.

27 जून: मूलांक 4 का भविष्यफल

विज्ञापन

राहु मूलांक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख) के स्वामी हैं, जो केतु के दोस्त और मंगल के दुश्मन हैं. ऐसे में दिनभर आप ज्यादा खुश नहीं रहेंगे, बल्कि पुराने त्वचा से संबंधित रोग उभर सकते हैं. इसके अलावा गलत जगह पर निवेश करने से तगड़ा आर्थिक नुकसान भी आपको हो सकता है. साथ ही आपके साहस में कमी आएगी और आप तनाव से घिरे रहेंगे.

27 जून: मूलांक 5 का भविष्यफल

विज्ञापन

ग्रहों के राजकुमार बुध मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख) के स्वामी हैं, जिनका मंगल और केतु से कोई रिश्ता नहीं है. ऐसे में आपको बुध की कृपा से व्यापार में लाभ होगा. साथ ही नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी. इसके अलावा त्वचा से संबंधित रोग से बच्चों को मुक्ति मिलेगी.

27 जून: मूलांक 6 का भविष्यफल

विज्ञापन

मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख) के स्वामी सुख-सुविधाओं के दाता ग्रह शुक्र हैं, जो केतु के दोस्त हैं. वहीं, मंगल से इनका कोई रिश्ता नहीं है. उम्मीद है कि इस दिन आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और भौतिक इच्छाओं की पूर्ति होगी. इसके अलावा रक्तचाप ठीक रहेगा और आप सेहतमंद रहेंगे.

27 जून: मूलांक 7 का भविष्यफल

विज्ञापन

केतु को मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो मंगल के दुश्मन हैं. ऐसे में दिनभर आलस और सिर दर्द की समस्या रहेगी. इसके अलावा आर्थिक संकट का सामना शनिवार के दिन आप करेंगे. रिश्तों की बात करें तो उनमें मतभेद रहेंगे.

विज्ञापन

27 जून: मूलांक 8 का भविष्यफल

शनि महाराज मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख) के स्वामी हैं, जो केतु के दुश्मन और मंगल के दोस्त हैं. उम्मीद है कि इस दिन आप कोई गलत फैसला लेंगे, जिसके कारण लंबे समय तक आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा एसिडिटी की समस्या रहेगी.

विज्ञापन

27 जून: मूलांक 9 का भविष्यफल

ग्रहों के सेनापति मंगल को मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो केतु के दुश्मन हैं. ऐसे में पैरों में सूजन व दर्द की समस्या रहेगी. इसके अलावा पैसों की कमी रहेगी क्योंकि गलत जगह पर जल्दबाजी में आप निवेश कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ