Vaidhriti Yog 2026: सूर्य-चंद्र के वैधृति योग से बदलेंगे मेष समेत 5 राशियों के दिन, इनकम-सेहत को लेकर रहेगा तनाव

Vaidhriti Yog 2026 Horoscope: आज 26 जून 2026 की सुबह ग्रह सूर्य और चंद्र ने वैधृति योग बनाया है, जिसका प्रभाव इस समय भी राशियों के ऊपर पड़ रहा है. चलिए जानें वैधृति योग के बनने के सही समय और उन 5 राशियों के राशिफल के बारे में, जो सूर्य और चंद्र के इस योग के नकारात्मक प्रभाव से बच नहीं पाएंगी.

Vaidhriti Yog 2026
1 / 6

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में वैधृति योग का खास महत्व है, जिसका कुछ स्थितियों में नकारात्मक प्रभाव भी मानव जीवन पर पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 26 जून 2026 की सुबह 6 बजकर 16 मिनट पर सूर्य और चंद्र ग्रह ने वैधृति योग बनाया है, जो आज दोपहर 1 बजकर 49 मिनट तक प्रभावी रहेगा. हालांकि, राशियों पर इसका प्रभाव आज ही नहीं, बल्कि आने वाले कई दिनों तक पड़ेगा. आइए अब जानें किन 5 राशियों के ऊपर वैधृति योग का अशुभ प्रभाव पड़ना आज से आरंभ हो गया है.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)-

मेष राशि (Aries)-2 / 6

यदि आपको एलर्जी हो रही है तो जल्द से जल्द उसका इलाज कराएं, नहीं तो लंबे समय तक इसके कारण आपको परेशानी होगी. आज से आपका पैसा भी अधिक खर्च होगा, जिसकी वजह से आप बचत नहीं कर पाएंगे और इनकम को लेकर तनाव में रहेंगे.

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini)-

मिथुन राशि (Gemini)-3 / 6

सेहत के प्रति लापरवाही दिखाने से लंबे समय तक आप बीमार रहने वाले हैं, जिसके चक्कर में धन और समय दोनों अच्छा-खासा खर्च होगा. मुश्किल समय में घर वालों का साथ न मिलने से आपका हौसला भी डगमगाने लगेगा.

कन्या राशि (Virgo)-

कन्या राशि (Virgo)-4 / 6

अपनी सुख-सुविधाओं पर जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करना आपको किसी बड़ी मुश्किल में डाल सकता है. साथ ही आप किसी मामूली बीमारी की चपेट में आ सकते हैं. बता दें कि इस दौरान किया गया निवेश भी कारोबारियों के लिए ठीक नहीं रहने वाला है. ये भी पढ़ें- अंबुबाची का मतलब क्या है? जानें कामाख्या मंदिर के Ambubachi Mela से जुड़े 5 रहस्य

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)-

धनु राशि (Sagittarius)-5 / 6

प्रेम जीवन में स्थिरता के न रहने से मानसिक तनाव बढ़ेगा. साथ ही आप बचत करने में असफल रहेंगे. हाल ही में जिन लोगों का रिश्ता तय हुआ है या जो रिलेशनशिप में आए हैं, उन्हें पार्टनर से धोखा मिलने के पूरे योग हैं. ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 26 June 2026: आज रामलक्ष्मण द्वादशी पर होगा निर्जला एकादशी व्रत का पारण, जानें शुभ मुहूर्त

मकर राशि (Capricorn)-

मकर राशि (Capricorn)-6 / 6

जल्दबाजी में लिया कारोबारी फैसला आपको किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकता है. खासकर, आर्थिक नुकसान होने के योग हैं. लव लाइफ की बात करें तो उसमें पहले से ज्यादा परेशानियां रहने वाली हैं. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन