Dashank Yog: दशांक योग से होगी जुलाई 2026 की शुरुआत, दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे कर्क समेत इन 5 राशियों के लोग
Dashank Yog 2026 Horoscope: कुछ ही दिनों में जून 2026 समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद जुलाई 2026 का आरंभ होगा. ज्योतिष दृष्टि से जुलाई का पहला दिन बेहद खास है क्योंकि अति लाभकारी दशांक योग बन रहा है, जिसका शुभ प्रभाव लगातार कुछ दिनों तक राशियों पर पड़ेगा. चलिए जानें दशांक योग के बनने के समय और जुलाई 2026 की लकी राशियों के बारे में.

1 जुलाई 2026 की शाम 6 बजकर 51 मिनट से ग्रह सूर्य और अरुण एक-दूसरे से 36° पर स्थित होंगे, जिसकी वजह से दशांक योग बनेगा. आमतौर पर दशांक योग के प्रभाव से मानव जीवन में खुशियों का आगमन होता है और सेहत-इनकम में सुधार देखने को मिलता है. इस बार भी 5 राशियों के लिए दशांक योग लकी साबित होगा. आइए जानें उन 5 राशियों के बारे में, जिनके जुलाई 2026 से दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करने की संभावना अधिक है.
कर्क राशि (Cancer)-
2 / 6जिन लोगों की उम्र बहुत ज्यादा है, वो कुछ समय के लिए बीमारियों की चपेट में आने से बचे रहेंगे. साथ ही बच्चों के साथ नई यादें बनाने का मौका मिलेगा. इस दौरान पैसों की कमी भी आपकी खुशियों के बीच नहीं आ पाएगी.
तुला राशि (Libra)-
3 / 6सिंगल लोगों के रिश्ते की बात जुलाई 2026 में आगे बढ़ सकती है. उम्मीद है कि घर का वातावरण भी पहले से ज्यादा इस दौरान खुशनुमा रहेगा. इसके अलावा बीमारियों की चपेट में न आने से बड़े-बुजुर्ग संतुष्ट रहेंगे. साथ ही कामकाजी लोग दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे.
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
4 / 6फिजूल खर्च कम करने से भविष्य के लिए अच्छी बचत कर पाएंगे. साथ ही घरवालों के साथ चल रहे लड़ाई-झगड़े को दूर करने का मौका मिलेगा. जिन लोगों की शादी नहीं हुई है, उनके लिए किसी करीबी रिश्तेदार के घर से रिश्ता आ सकता है. ये भी पढ़ें- अंबुबाची का मतलब क्या है? जानें कामाख्या मंदिर के Ambubachi Mela से जुड़े 5 रहस्य
धनु राशि (Sagittarius)-
5 / 6लंबे समय से यदि किसी काम को पूरा करने में आपको कामयाबी नहीं मिल रही है तो उसे अब पूर्ण करने का मौका मिलेगा. साथ ही पैसों की कमी परेशान नहीं करेगी. रिश्तों में भी इस दौरान आपको नयापन देखने को मिलेगा, जो कि अच्छा रहेगा.
कुंभ राशि (Aquarius)-
6 / 6जो लोग अपने घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें अजनबी शहर में अपना हमसफर मिल सकता है. सही समय पर कारोबारी फैसले लेने के कारण आर्थिक हानि का सामना आप नहीं करेंगे. साथ ही दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)