Numerology Prediction: 14 जून से इन 5 मूलांक वालों की चांदी, सेहत और व्यापार में होगा बंपर सुधार

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष शास्त्र यानी Numerology में जन्म तिथि यानी मूलांक को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है, जिसकी मदद से व्यक्ति को अपने भविष्य के बारे में भी पता चल सकता है. चलिए जानें 14 जून 2026, वार रविवार के मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के भविष्यफल के बारे में.

Numerology Prediction 14 June 2026

Credit- AI Gemini

Numerology Prediction 14 June 2026: 14 जून 2026 का दिन अंक ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से खास है. इस दिन का मूलांक 5 है, जिसके स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध हैं. वहीं, इस दिन का भाग्यांक 3 है, जिसके स्वामी गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति हैं. ग्रह बुध और गुरु का एक-दूसरे से न तो दोस्त और न दुश्मन का रिश्ता है, लेकिन इनका मिलन शुभ होता है, जिसके कारण ज्ञान, बुद्धि, मुनाफे और रिश्तों में सुधार होता है. यदि आप जानना चाहते हैं कि ये दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 14 जून 2026 का मूलांक 1 से लेकर 9 वालों का भविष्यफल.

विज्ञापन

14 जून: मूलांक 1 का भविष्यफल

विज्ञापन

सूर्य ग्रह को मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो कि गुरु के दोस्त हैं. वहीं, बुध से इनका न ही दोस्त और न ही शत्रु का रिश्ता है. ऐसे में ये दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा. आपका ज्ञान बढ़ेगा और आप सही फैसले ले पाएंगे. इसके अलावा नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी.

14 जून: मूलांक 2 का भविष्यफल

विज्ञापन

मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख) के स्वामी चंद्रमा हैं, जो कि बुध के दोस्त हैं. वहीं, गुरु से इनका दोस्त और शत्रु किसी भी तरह का रिश्ता नहीं है. उम्मीद है कि इस दिन आप अपने करियर से जुड़े सही फैसले लेंगे और समाज में नाम होगा. इसके अलावा त्वचा में भी रंगत आएगी और व्यापार में बड़ा लाभ होगा.

14 जून: मूलांक 3 का भविष्यफल

विज्ञापन

बृहस्पति ग्रह को मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो कि बुध के न तो दोस्त और न ही दुश्मन हैं. उम्मीद है कि ये दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा. जहां एक तरफ अटके काम आप अपनी समझदारी से पूरे कर लेंगे. वहीं, दूसरी तरफ करियर में बड़ी सफलता हासिल करेंगे. इसके अलावा पाचन सही रहेगा और गैस की समस्या नहीं होगी.

14 जून: मूलांक 4 का भविष्यफल

विज्ञापन

राहु मूलांक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख) के स्वामी हैं, जो कि बुध के दोस्त हैं. वहीं, गुरु से इनका कोई रिश्ता नहीं है. ऐसे में बुध इस दिन आपको कोई भी गलत काम नहीं करने देंगे, बल्कि अटके कामों को पूरा करने में मदद करेंगे. इसके अलावा आपकी नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. साथ ही स्मरण शक्ति तेज होगी.

14 जून: मूलांक 5 का भविष्यफल

विज्ञापन

ग्रहों के राजकुमार बुध मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख) के स्वामी हैं, जिसका गुरु से कोई रिश्ता नहीं है. ऐसे में आपकी बुद्धि का विकास होगा और आप अपने जीवन से जुड़े सही फैसले ले पाएंगे. इसके अलावा रैशेज की समस्या खत्म होगी और मांसपेशियों में मजबूती आएगी.

14 जून: मूलांक 6 का भविष्यफल

विज्ञापन

मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख) के स्वामी सुख-सुविधाओं के दाता ग्रह शुक्र हैं, जो कि बुध के दोस्त हैं. वहीं, गुरु से इनका कोई रिश्ता नहीं है. ऐसे में ये दिन आपके लिए ज्यादा खराब नहीं रहेगा, बल्कि बिगड़े कामों को बनाने का मौका मिलेगा. साथ ही चेहरे और शरीर पर प्राकृतिक चमक आएगी. इस दिन आपके लिए शादी का रिश्ता भी किसी अज्ञात घर से आ सकता है.

विज्ञापन

14 जून: मूलांक 7 का भविष्यफल

केतु को मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो कि बुध और गुरु के न तो दोस्त हैं और न ही दुश्मन हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए ज्यादा खराब नहीं रहेगा, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार देखने को मिलेगा. इसके अलावा धर्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा और आप पहले से ज्यादा खुश रहेंगे.

विज्ञापन

14 जून: मूलांक 8 का भविष्यफल

शनि महाराज मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख) के स्वामी हैं, जो कि बुध के मित्र हैं. वहीं, गुरु से इनका कोई रिश्ता नहीं है. ऐसे में ये दिन आपके लिए बहुत ही बेकार नहीं रहेगा. बच्चों व बड़े-बुजुर्गों को शरीर में अकड़न व कमर दर्द से मुक्ति मिलेगी. साथ ही अचानक करियर से जुड़ी कोई इच्छा पूरी हो सकती है. धन की प्राप्ति भी इस दिन आपको होने वाली है.

विज्ञापन

14 जून: मूलांक 9 का भविष्यफल

ग्रहों के सेनापति मंगल को मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो गुरु के दोस्त और बुध के दुश्मन हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य लाभ नहीं होगा. जिन लोगों का खुद का व्यापार है, उन्हें बंपर आर्थिक लाभ हो सकता है, लेकिन जमीन का सौदा करना ठीक नहीं रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ