Numerology Prediction: 11 जून से इन 3 मूलांक वालों का सुनहरा समय शुरू, होगा बंपर लाभ और सुधरेंगे रिश्ते

Numerology Prediction: व्यक्ति की जन्म तिथि भी उसके बारे में बहुत कुछ बताती है. यहां तक कि भविष्यफल के बारे में भी डेट ऑफ बर्थ यानी मूलांक से पता चल सकता है. चलिए जानें 11 जून 2026 के मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के भविष्यफल के बारे में.

Numerology Prediction

Credit- AI Gemini

Numerology Prediction: बीते दिनों की तरह 11 जून 2026 का दिन भी अंक ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से खास है. इस दिन का मूलांक 2 है, जिसके स्वामी चंद्र यानी चंद्रमा हैं. वहीं, भाग्यांक 9 है, जिसके स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल हैं. अंक शास्त्र में चंद्रमा और मंगल ग्रह का मिलन शक्तिशाली और ऊर्जावान होता है. यहां पर आप मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के 11 जून 2026 के भविष्यफल के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

11 जून: मूलांक 1 का भविष्यफल

मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख) वालों के स्वामी सूर्य हैं, जो चंद्रमा और मंगल दोनों के मित्र हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा. साथ ही आत्मबल में वृद्धि होगी और अटके कामों को गति मिलेगी. इसके अलावा माता से सुख मिलने के भी योग हैं.

विज्ञापन

11 जून: मूलांक 2 का भविष्यफल

मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख) वालों के स्वामी चंद्रमा हैं, जिनका मंगल से न दोस्त और न ही दुश्मन का रिश्ता है. ऐसे में ये दिन आपके लिए बहुत ज्यादा खराब नहीं रहेगा. दिनभर मन खुश रहेगा और माता से रिश्ता मजबूत होगा. हालांकि, आत्मविश्वास में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी. इसके अलावा कुछ ऑफिशियल काम पूर्ण हो सकते हैं.

11 जून: मूलांक 3 का भविष्यफल

मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख) वालों के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जो कि चंद्रमा और मंगल दोनों के मित्र हैं. ऐसे में इस दिन न सिर्फ आपके ज्ञान में वृद्धि होगी, बल्कि नेतृत्व क्षमता भी मजबूत रहेगी. इसके अलावा अटके कामों में गति आएगी और मानसिक शांति का अहसास होगा.

विज्ञापन

11 जून: मूलांक 4 का भविष्यफल

मूलांक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख) वालों के स्वामी राहु हैं, जो चंद्रमा और मंगल के शत्रु हैं. इस हिसाब से आपके लिए ये दिन अच्छा नहीं रहेगा. जहां कुछ लोग मानसिक परेशानियों में घिरे रहेंगे, वहीं कई लोगों का आत्मविश्वास कमजोर रहेगा. इसके अलावा किसी कानूनी मामले में भी आप फंस सकते हैं.

11 जून: मूलांक 5 का भविष्यफल

मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख) वालों के स्वामी बुध हैं, जो चंद्रमा के दोस्त हैं. वहीं, मंगल न इनका दोस्त और न ही दुश्मन है. ऐसे में इस दिन आपकी मानसिक शांति पूर्ण रूप से भंग नहीं होगी, लेकिन कुछ मामूली काम बिगड़ सकते हैं. इसके अलावा ब्लड प्रेशर या त्वचा रोग से जुड़ी समस्या हो सकती है.

विज्ञापन

11 जून: मूलांक 6 का भविष्यफल

शुक्र ग्रह को मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो चंद्रमा के शत्रु हैं. वहीं, मंगल इनका न दोस्त है और न ही दुश्मन है. ऐसे में इस दिन आपको थकान और कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा माता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं. मानसिक स्थिति की बात करें तो वो भी ठीक नहीं रहेगी.

11 जून: मूलांक 7 का भविष्यफल

केतु ग्रह को मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो चंद्र और मंगल के दुश्मन हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए किसी भी मामले में अच्छा नहीं रहेगा. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आएगा, जिसके कारण काम बिगड़ सकते हैं. इसके अलावा बेवजह के झगड़ों में आप फंस जाएंगे, जिसके कारण लंबे समय तक परेशानी होगी. साथ ही मानिसक शांति प्रभावित होगी.

विज्ञापन

11 जून: मूलांक 8 का भविष्यफल

शनि ग्रह को मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो चंद्रमा और मंगल के दुश्मन हैं. इस हिसाब से ये दिन आपके लिए भी अच्छा नहीं रहेगा. बुरे कर्मों का सामना आपको गुरुवार के दिन करना ही पड़ेगा. इसके अलावा हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है. साथ ही माता से रिश्ते खराब होंगे.

विज्ञापन

11 जून: मूलांक 9 का भविष्यफल

मंगल ग्रह को मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो चंद्रमा के मित्र हैं. उम्मीद है कि इस दिन आपका आत्मविश्वास अटूट रहेगा. साथ ही सेना, पुलिस, मेडिकल और रियर एस्टेट से जुड़े लोगों को कामयाबी मिलने के योग हैं. इसके अलावा समाज में नाम होगा और दिनभर मन प्रसन्न रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ