Rashi Predictions 2026: 24 जून से कर्क समेत इन 3 राशियों का करियर चमकेगा, शिव योग के प्रभाव से पूरे होंगे बड़े सपने

Rashi Predictions 2026: 24 जून 2026 को महाशक्तिशाली शिव योग का निर्माण हो रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव कुछ दिनों तक राशियों के जीवन पर पड़ेगा. चलिए जानें जून 2026 में किन 3 राशियों के जातकों के सपने शिव योग के सकारात्मक प्रभाव से पूरे हो सकते हैं.

Rashi Predictions 2026

Credit- News24 Graphics

Zodiac Sign Predictions 2026: शिव योग को अत्यंत प्राचीन और शक्तिशाली माना जाता है, जिस दौरान किए गए कार्यों में कामयाबी मिलने की संभावना बहुत अधिक होती है. साथ ही साधना करने से इस योग में विशेष लाभ होता है. हालांकि, शिव योग का ज्योतिषीय महत्व भी है, जिसका राशियों पर वक्त-वक्त पर गहरा प्रभाव पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 24 जून 2026 की सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शिव योग का आरंभ हो रहा है, जो अगले दिन 25 जून 2026 को सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगा. इसी दिन से शिव योग का कुछ राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, जो आने वाले कई दिनों तक जारी रहेगा.

विज्ञापन

चलिए जानें किन 3 राशियों के जातकों के जीवन में 24 जून 2026 के बाद से शिव योग का सकारात्मक प्रभाव पड़ना आरंभ होगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini)-

नए सौदे मिलने से व्यापारियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. साथ ही नौकरी कर रहे लोगों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा. बड़े-बुजुर्ग इस दौरान खाने में सावधानी रखेंगे तो स्वास्थ्य खराब नहीं होगा, बल्कि आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. इसके अलावा किसी दोस्त की मदद से आप सस्ते में कोई कीमती चीज खरीद सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको लाभ जरूर होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

धनार्जन के नए मार्ग मिलने से आप खुश रहेंगे. साथ ही परिवार वालों की जरूरतों को समय पर पूरा कर पाएंगे. इसके अलावा कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है. वाहन सुख की बात करें तो वो इस दौरान आपको मिलने वाला है. हालांकि, सेहत तभी ठीक रहेगी, जब आप अनहेल्दी खाने पर अंकुश लगाएंगे.

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)-

किसी जरूरी कार्य की सिद्धि के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे. साथ ही ऑफिस में आपके प्रयास की सराहना की जाएगी. इस दौरान आपकी धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी और आप बेकार की चीजों से दूर रहेंगे. इसके अलावा विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन अधिक लगेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. लव लाइफ की बात करें तो उसमें स्थिति अनुकूल रहेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ