Numerology Forecast: 27 जून से इन 3 मूलांक वालों की कमाई पकड़ेगी रफ्तार, करियर-कारोबार से जमकर बरसेगा पैसा

Numerology Forecast: 27 जून 2026 को मंगल और केतु का खास संयोग हिम्मत, स्मार्ट डिसीजन और नए मौके लेकर आ सकता है. यह दिन 3 मूलांक वालों की कमाई, करियर और कारोबार में अच्छी रफ्तार देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

Numerology-Forecast

Numerology Forecast: 27 जून 2026 की न्यूमरोलॉजी एनलिसिस कहती है कि यह दिन फुल एनर्जी और शार्प माइंड का जबरदस्त कॉम्बो लेकर आ सकता है. इस दिन जातक को अंदर से कुछ बड़ा करने का मोटिवेशन मिलेगा, लेकिन अच्छी बात ये है कि व्यक्ति बिना सोचे-समझे कोई फैसला नहीं लेंगे. पहले हर एंगल से चीज़ों को समझेंगे, रिसर्च करेंगे और उसके बाद ही कॉन्फिडेंस के साथ कदम बढ़ाएंगे. इस दिन बस एक बात का ध्यान रखें कि इस दिन की एनर्जी थोड़ा ज्यादा गुस्सैल या जिद्दी भी बना सकती है. इसलिए हर बात पर अपनी बात मनवाने या बहस करने से बचें. थोड़ा कूल रहेंगे, तो फायदा ही होगा.

विज्ञापन

गणना के अनुसार, 27 जून का मूलांक 9 बनता है (2+7=9). अंक 9 को मंगल का अंक है यानी हिम्मत, एक्शन, लीडरशिप और बिना डरे आगे बढ़ने की ताकत. वहीं पूरी तारीख 27-06-2026 का जोड़ 25 आता है और 2+5 करने पर भाग्यांक 7 बनता है. अंक 7 केतु का है, जो गहरी सोच, स्ट्रॉन्ग इंट्यूशन, रिसर्च, स्पिरिचुअलिटी और छिपे हुए टैलेंट से जुड़ा है. मतलब आज का पूरा वाइब यही कहता है- ‘पहले सोचो, फिर एक्शन लो.’ आपके अंदर का रिस्क लेने वाला इंसान भी एक्टिव रहेगा और हर चीज़ को प्लान करके करने वाला स्ट्रैटेजिस्ट भी. खासकर जो लोग रिसर्च, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, स्पोर्ट्स, हीलिंग, कंसल्टेंसी या एनालिटिकल फील्ड में हैं, उनके लिए आज का दिन शानदार साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, 27 जून 2026 का यह न्यूमरोलॉजी कॉम्बिनेशन किन 3 मूलांक वालों के लिए सबसे ज्यादा लकी और फायदेमंद रहने वाला है?

विज्ञापन

जून 27 के लिए मूलांक 7 का भविष्यफल

27 जून का दिन मूलांक 7 के लिए गेम चेंजर बन सकता है. दिमाग पहले से ज्यादा क्लियर रहेगा. कई सवालों के जवाब खुद मिलेंगे. किसी पुराने काम में अचानक प्रोग्रेस दिखेगी. ऑफिस में आपकी राय की वैल्यू बढ़ेगी. स्टूडेंट्स का फोकस मजबूत रहेगा. इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में अच्छा असर छोड़ सकते हैं. बिजनेस में नई स्ट्रैटेजी फायदा दे सकती है. रुका हुआ पेमेंट मिलने के संकेत हैं. रिश्तों में खुलकर बात करना बेहतर रहेगा. किसी अपने की सलाह काम आएगी. सेहत ठीक रहेगी. लेकिन नींद पूरी लें. जल्दबाजी से बचेंगे तो दिन और बेहतर बनेगा.

विज्ञापन

जून 27 के लिए मूलांक 9 का भविष्यफल

27 जून मूलांक 9 की एनर्जी अलग ही लेवल पर रहेगी. मुश्किल काम भी आसान लगेंगे. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. बॉस या सीनियर आपके काम से खुश रहेंगे. बिजनेस में नया क्लाइंट जुड़ सकता है. इनकम बढ़ाने का नया रास्ता भी खुल सकता है. दोस्तों के साथ मिलकर किया गया काम अच्छा रिजल्ट देगा. परिवार में आपकी बात सुनी जाएगी. लव लाइफ में ईगो को बीच में न आने दें. खर्च सोच-समझकर करें. फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. आज लिया गया सही फैसला आगे बड़ा फायदा दे सकता है.

विज्ञापन

जून 27 के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल

27 जून किस्मत से ज्यादा मूलांक 5 के जातकों की समझ काम में आएगी. कोई नई जानकारी बड़ा फायदा दिला सकती है. जॉब बदलने का सोच रहे हैं तो अच्छी खबर मिल सकती है. फ्रीलांस या ऑनलाइन काम करने वालों के लिए दिन पॉजिटिव रहेगा. बिजनेस में स्मार्ट डिसीजन प्रॉफिट बढ़ा सकता है. पैसों से जुड़ी प्लानिंग सफल रहेगी. किसी पुराने कॉन्टैक्ट से नया मौका मिल सकता है. घर का माहौल भी खुशहाल रहेगा. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. सोशल मीडिया या नेटवर्किंग से भी लाभ हो सकता है. अपनी बात साफ रखें. ओवरथिंकिंग से दूर रहेंगे तो सफलता और तेजी से मिलेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ