ड्यूटी पर जुआ खेल रहे थे कर्मचारी... हो गया कांड, वायरल वीडियो देख हुआ एक्शन

Police Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ पुलिसवालों और कर्मियों का ड्यूटी पर जुआ खेलते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में भारी भीड़ के पैसा हाथ में लेकर सट्टा लगाया जा रहा है।

Government Employees And Police Gambling On Duty Viral Video

Government Employees And Police Gambling On Duty Viral Video

विज्ञापन

Government Employees And Police Gambling On Duty: लोकसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। इस बीच आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के कोनी में चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसवालों और कर्मचारियों को जुआ खेलते देखा गया। उनके हाथों में पैसों की मोटी गड्डी देखी जा सकती है।

स्ट्रांग रूम के बाहर ही जमा ली महफिल

दरअसल, कोनी के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में निर्वाचन आयोग द्वारा स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां तीसरे चरण की वोटिंग के लिए कर्मियों को सामग्री देने के लिए बुलाया गया था जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे। हद तो तब पार हुई जब स्ट्रांग रूम के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में जुआ खेलने बैठ गए। इनके साथ कुछ सरकारी कर्मचारी भी जुआ खेलने लगे जिसका वीडियो बनाकर किसी ने हर जगह वायरल कर दिया।

विज्ञापन

अधिकारी का इंतजार कर रहे थे कर्मचारी

ऐसा बताया जा रहा है कि स्ट्रांग रूम में कर्मचारी और पुलिसकर्मी पहुंच गए थे लेकिन अधिकारी नहीं पहुंचे थे। इस दौरान टाइम पास के लिए पुलिसकर्मी जुए के दांव लगाने लगे और महफिल जमा ली। इस दौरान अफसरों की नजर भी जुआरी पुलिसकर्मियों पर नहीं पड़ी लेकिन मोबाइल के कैमरे में जुआ खेलते पुलिसकर्मी कैद हो गए। वीडियो के वायरल होते ही एसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक कमलेश सूर्यवंशी और अविनाश चंदेल को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ