---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: आपका आज का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 7 May 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा आज का राशिफल और उपाय बताए गए हैं, आइए जानते हैं 7 मई, मंगलवार को आपका दिन कैसा रहेगा और आपको कौन से उपाय करने चाहिए?

---खबर नीचे जारी है---

Aaj Ka Rashifal 7 May 2024: आपका आज कितना बेहतर होगा? आप मंगलवार को कौन से उपाय कर सकते हैं? 12 राशियों के लिए 7 मई, मंगलवार का दिन कैसा रहेगा? ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने आज के राशिफल के बारे में बताया है।

जीवनसाथी के साथ आपका आज का दिन कैसा बीतने वाला है? कौन से उपाय करने लाभकारी साबित हो सकते हैं। व्यापार, नौकरी या धन के लिहाज से आपका आज का दिन कैसा रहेगा? आइए 7 मई मंगलवार के राशिफल और उपाय के माध्यम से जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

1. मेष राशि

व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

2. वृषभ राशि

भाई बहनों से रिश्ता बिगाड़ सकता है। व्यर्थ की परेशानियों में ना उलझे। व्यापारिक गतिविधियों में प्रगति धीमी रहेगी। सुबह गरीब को भोजन करा दें। शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।

---खबर नीचे जारी है---

3. मिथुन राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में मेहनत करेंगे तो अच्छा रहेगा। बिना वजह के तनाव से बचें। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

4. कर्क राशि

महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा और आपको सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार के लिए किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। सुबह किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान का करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

---खबर नीचे जारी है---

5. सिंह राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।सुबह सूर्य देव को जल दें तथा गाय को चार रोटी और गुड दें

ये भी पढ़ें- Gochar: लक्ष्मी नारायण योग से इन 5 राशियों की होगी मौज!

---खबर नीचे जारी है---

6. कन्या राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार या दोस्तों से छोटी-छोटी बातों पर बिना वजह तनाव न रखें अन्यथा मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। सम्मान में वृद्धि के योग हैं और किसी महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सुबह गाय को भोजन कर दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

7. तुला राशि

दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।गृह उपयोगी वस्तुओं में खरीदारी में वृद्धि होगी। सुबह छोटी बच्ची को उपहार दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

---खबर नीचे जारी है---

8. वृश्चिक राशि

रिश्तों में निकटता आएगी । घर परिवार में कोई उत्सव होने के कारण रौनक रहेगी। किसी एग्जाम की तैयारी अगर कर रहे हैं तो सफलता के योग है। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को केला खिलाना।

9. धनु राशि

शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अगर आप राजनीति के क्षेत्र में हैं तो आज आपके लिए अच्छा दिन है। सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

---खबर नीचे जारी है---

10. मकर राशि

आपके परिवार का कोई सदस्य बीमार रहेगा। रिश्तों की मर्यादा में रहेंगे तो आपके सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

ये भी पढ़ें- बुध-शुक्र की युति से इन 5 राशियों को हो सकती है धन हानि

---खबर नीचे जारी है---

11. कुंभ राशि 

बुद्धि के साथ किया गया कार्य सफल बनाएगा। आप अवश्य सफलता प्राप्त करेंगे। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। गाड़ी धीमे चलाएं। कुत्ते को भोजन करा दें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जलाएं।

12. मीन राशि

अगर आप शोध के क्षेत्र में हैं तो सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 06, 2024 03:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola