---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Love Rashifal: मकर समेत इन 5 राशियों का हो सकता है तलाक, 3 के घर गूंजेगी शहनाई!

Aaj Ka Love Rashifal 6th May 2024: ज्योतिष शास्त्र की मदद से हर एक व्यक्ति के भूतकाल, वर्तमान और भविष्य से जुड़े कई राज पता किए जा सकते हैं। अगर आपको भी जानना है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो पढ़िए 6 मई 2024 का लव राशिफल।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Love Rashifal 6th May 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई महीने का पहला सोमवार कुछ राशियों के लोगों के लिए मिलाजुला रह सकता है। वहीं कुछ लोगों के लिए यादगार भी रह सकता है।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि प्यार के मामले में आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो पढ़िए 6 मई 2024, दिन सोमवार का दैनिक लव राशिफल।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर नहीं होंगे कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य, गुरु व शुक्र के तारे रहेंगे अस्त

मेष राशि

सोमवार का दिन मेष राशि के लोगों के लिए सामान्य रह सकता है। शाम में आप अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग वॉक पर जा सकते हैं, जहां आपका साथी आपको अपने मन की बात खुलकर बताएगा।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बेकार की बात की वजह से मैरिड कपल के बीच लड़ाई हो सकती है।

मिथुन राशि

आज आपकी पति से लड़ाई हो सकती है, जिसकी वजह से ऑफिस में उनकी बॉस से बहस भी हो सकती है। अगर आपके पति ने सोच-समझकर अपने शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया, तो आज उनकी नौकरी भी जा सकती है।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि के लोग अकेला रहना ज्यादा पसंद करते हैं, जिसकी वजह से इनका कोई भी रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाता है।

सिंह राशि

जिन लोगों की अभी-अभी शादी हुई है, वो अपने पार्टनर के साथ रात में लॉन्ग ड्राइव पर घूमने के लिए जा सकते हैं। सिंगल लोगों का दिन रोजाना की तरह ही सामान्य रह सकता है।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

मैरिड कपल की लड़ाई हो सकती है, जिसका असर उनके बच्चों की मेंटल हेल्थ पर भी हो सकता है। जो लोग सिंगल हैं, उनकी भाई-भाभी से लड़ाई हो सकती है।

तुला राशि

शादीशुदा जोड़ों की लड़ाई हो सकती है। सिंगल और तलाकशुदा लोगों की ऑफिस में बॉस से बहस हो सकती है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

मैरिड कपल के बीच बीते कई दिनों से चल रहा विवाद आज बढ़ सकता है। समय रहते अगर आपके बीच सब कुछ सही नहीं हुआ, तो अगले माह तक आपका तलाक भी हो सकता है।

धनु राशि

सिंगल लोगों की शादी पक्की हो सकती है। जो लोग काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं, उन्हें आज सच्चा प्यार मिल सकता है।

---विज्ञापन---

मकर राशि

जो लोग पिछले कई दिनों से अपने पार्टनर से अलग रह रहे हैं, उनकी शादी आज हमेशा-हमेशा के लिए टूट सकती है। मैरिड कपल का आज तलाक हो सकता है।

कुंभ राशि

पैसे कमाने के चक्कर में आप अपनी मैरिड लाइफ पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा, तो जल्द ही आपका तलाक हो सकता है।

---विज्ञापन---

मीन राशि

जिन लोगों की पिछले महीने ही शादी हुई है, वो अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। शादी करने के उत्सुक लोगों को उनका प्यार मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- केवल मंत्र जाप से नहीं दूर होगी परेशानी, नियमों का पालन करना भी जरूरी, जानिए सही तरीका

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 06, 2024 06:30 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola