Rajyog: 12 महीने बाद मेष राशि में मंगल देव बनाएंगे रूचक राजयोग, इन राशियों की लगेगी लॉटरी!

Ruchak Rajyog In Kundli: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब मंगल देव अपनी राशि में गोचर करते हैं तो शुभ राजयोग का निर्माण करते हैं। बता दें मंगल देव जून माह की शुरुआत में मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे रूचक राजयोग बनेगा। रूचक राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशियों को लाभ ही लाभ होगा। आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

Ruchak Rajyog In Kundli

Ruchak Rajyog In Kundli: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर स्वराशि में प्रवेश करते हैं। स्वराशि में प्रवेश करने से शुभ योग का निर्माण होता है। इन शुभ योग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। बता दें कि सभी ग्रहों के सेनापति मंगल देव जून माह की शुरुआत में अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल देव के मेष राशि में प्रवेश करने से रूचक राजयोग का निर्माण होगा। रूचक राजयोग के शुभ प्रभाव से तीन राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही सोई हुई किस्मत भी जाग उठेगी। तो आइए उन भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए रूचक राजयोग बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है, क्योंकि मंगल देव इसी राशि में रूचक राजयोग बना रहे हैं। रूचक योग बनने से मेष राशि वाले लोगों के मन में साहस और पराक्रम में विस्तार होगा। साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी आय में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों के लिए रूचक राजयोग बेहद लाभकारी रहेगा। क्योंकि मंगल देव मकर राशि के चतुर्थ भाव में भ्रमण करेंगे। इस दौरान मकर राशि वाले लोगों के भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। साथ ही नई गाड़ी खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं। कारोबारियों के लिए यह समय बेहद लाभदायी रहेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए रूचक राजयोग अनुकूल साबित होगा। बता दें कि मीन राशि में मगल देव धन और वाणी के भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में मीन राशि वाले लोगों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग प्रोफेशनल जॉब कर रहे हैं उनकी आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ