Numerology: पिछले जन्म के कर्मों का फल हैं ये बीमारियां! जन्म तिथि से जानें आप किस रोग से होंगे परेशान?

अंक शास्त्र की मदद से आज हम आपको जन्म तिथि के अनुसार उन बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें व्यक्ति को होने की संभावना ज्यादा होती है। कभी न कभी व्यक्ति को इन बीमारियों का सामना करना ही पड़ता है।

Numerology

अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगों को सिरदर्द, खांसी, गले में खराश, मोटापा या हाई बीपी आदि की समस्या रहती है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? व्यक्ति हर समय किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त क्यों रहता है? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि पिछले जन्म के कर्मों के अनुसार व्यक्ति को वर्तमान में बीमारी के रूप में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अंक शास्त्र की मदद से आज हम आपको जन्म तिथि के अनुसार उन बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो व्यक्ति को होने की संभावना ज्यादा होती है।

विज्ञापन

1, 10, 19, 28

किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख पर जन्मे व्यक्ति को हाई बीपी, पिगमेंटेशन और आंखों से जुड़ी समस्या होने की संभावना ज्यादा होती है।

विज्ञापन

2, 11, 20, 29

जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उन्हें सर्दी, खांसी, पेट से जुड़ी समस्याएं ज्यादा परेशान करती हैं। इसके अलावा इन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर रहती है।

विज्ञापन

3, 12, 21, 30

किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख पर जन्मे व्यक्ति को धूल से एलर्जी होती है। इसके अलावा इन लोगों को यूरिन इन्फेक्शन और फेफड़ों की समस्याएं भी होती हैं।

विज्ञापन

4, 13, 22, 31

जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख पर हुआ है, उन्हें सर्दी, सांस लेने में परेशानी, गले में संक्रमण, सिरदर्द, माइग्रेन और बाल झड़ने की समस्या ज्यादा होती है।

5, 14, 23

किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख पर जन्मे व्यक्ति को गैस्ट्रिक समस्याएं, अनिद्रा और पैरों-हाथों में कमजोरी की शिकायत ज्यादा रहती है।

विज्ञापन

6, 15, 24

यदि आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख पर हुआ है, तो आपको मासिक धर्म की समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा आप त्वचा संबंधी रोगों से भी परेशान रहेंगे।

7, 16, 25

जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 7, 16 या 25 तारीख पर हुआ है, उन्हें एंग्जायटी और पैरों से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती हैं।

विज्ञापन

8, 17, 26

जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 8, 17 या 26 तारीख पर हुआ है, उन्हें गठिया, जोड़ों या मांसपेशियों की समस्या और सिरदर्द ज्यादा रहता है।

9, 18, 27

यदि आपका जन्म 9, 18, 27 तारीख पर हुआ है, तो आपके साथ दुर्घटना होने की संभावना ज्यादा होती है। इसके अलावा इन लोगों को ब्लड क्लॉटिंग की समस्या भी हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ