---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे लोग कम उम्र में बन जाते हैं करोड़पति

आपने ऐसी कई कहानियां पढ़ी और सुनी होंगी कि कुछ लोग काफी कम उम्र में काफी शोहरत और अपार धन पा लेते हैं। कभी सोचा है आपने कि आखिर कुछ लोगों के साथ ही ऐसा क्यों होता है? इसका उत्तर न्यूमेरोलॉजी के पास है, जो बताता है कि कुछ खास तारीखों में पैदा होने वाले लोग ऐसा गुण और भाग्य लेकर पैदा होते हैं। आइए जानते हैं, ये तारीखें कौन-कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

Numerology: बहुत लोगों को जीवन में सफलता और धन काफी देर से मिलता है, तो कुछ अपनी जिंदगी के शुरुआती दिनों में ही शानो-शौकत और ऐशो-आराम की जिंदगी जीने लगते हैं। कई लोग छोटी उम्र में ही करोड़ों की टर्न ओवर वाली कंपनी खड़ी कर देते हैं या बहुत कम उम्र में काफी हाई सैलरी पर कंपनी का सीईओ (CEO) बन जाते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? दरअसल, किसी व्यक्ति को धन-दौलत और सौभाग्य की प्राप्ति कब और कितनी होगी, न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में उसकी भविष्यवाणी जन्मतिथि के विश्लेषण से प्रकट होती है। आइए जानते हैं, किन तारीखों में जन्मे लोग काफी कम उम्र में ही अमीर बन जाते हैं।

8 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति

किसी महीने की 8 तारीख को जन्मे लोगों के बारे न्यूमेरोलॉजी बताता है, ऐसे व्यक्तियों में जन्मजात धन और वित्त के प्रबंधन की क्षमता होती है। न केवल इनके सपने बहुत ऊंचे होते हैं, बल्कि इनके लक्ष्य भी काफी स्पष्ट होते हैं। इसे पूरा करने में ये जी-जान से जुटे रहते हैं, लिहाजा कम उम्र में ही सफलता इनके कदम चूमने लगती है और ये धन-दौलत का अंबार लगा देते हैं।

---विज्ञापन---

11 तारीख को इस दुनिया में आए लोग

न्यूमेरोलॉजी के अनुसार, महीने की 11 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति में धन अर्जित करने की रणनीति बनाने और धन संबंधी मुद्दों को संभालने की स्वाभाविक क्षमता होती है। वे भौतिक सुख-सुविधाओं को पाने के प्रति जन्म से ही सतत प्रयत्नशील होते हैं। उनमें चीजों के प्रति ‘पजेशन’ (Possession) और अधिकार की प्रवृत्ति इन्हें समृद्ध बनने के लिए प्रेरित करती है, जो उनके फाइनेंशियल सक्सेस का कारण होता है।

17 तारीख को जन्मे लोग

17 तारीख को जन्मे लोगों में अक्सर दृढ़ता, संकल्प और उद्यमशीलता की जबरदस्त भावना होती है। साथ ही, वे क्रिएटिविटी और लीडरशिप के गुण और ऊर्जा से भरपूर होते हैं, जो कम उम्र में ही उनके एंटरप्रेन्योर बनने का मार्ग सुगम बना देती है और ये कम उम्र में ही प्रसिद्धि और धन पा लेते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Benefits of Pukhraj: पीला पुखराज पहनने से कौन-सा ग्रह देने लगता है शुभ फल?

26 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति

26 तारीख को पैदा हुए व्यक्तियों को न्यूमेरोलॉजी वास्तविक रूप से भाग्यशाली मानता है। इनके बारे में न्यूमेरोलॉजी कहता है कि ये लोग उदार, दयालु और काफी आध्यात्मिक होते हैं। वे दूसरों की भलाई में काफी यकीन रखते हैं। उदार व्यक्तित्व और दूसरों की मदद करने की इच्छा के कारण वे भाग्य को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं और धन इनकी ओर खींच कर चला आता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: वृषभ राशि के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन, जहां वे अर्जित कर सकते हैं भरपूर धन और मान-सम्मान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: May 20, 2024 11:07 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola