वृषभ राशि के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन, जहां वे अर्जित कर सकते हैं भरपूर धन और मान-सम्मान

Best Career Options for Taurus: राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के व्यक्ति दृढ़ निश्चयी, स्थिर और जमीन से जुड़े होते हैं। साथ ही वे शारीरिक रूप से शक्तिशाली, सुंदर और ऊर्जावान होते हैं। आइए जानते हैं, इस वृषभ राशि के जातक किस-किस प्रकार के करियर में सबसे अच्छे से फिट हो सकते हैं और धन और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकते हैं?

Best-Career-Options-for-Taurus

ज्योतिष मान्यता के अनुसार वृषभ राशि के व्यक्ति धीर, गंभीर और दृढ़ निश्चयी होते हैं।

विज्ञापन

Best Career Options for Taurus: वैदिक ज्योतिष की द्वितीय राशि वृषभ है, जिसके स्वामी ग्रह हैं धन-ऐश्वर्य, सौन्दर्य और भोग-विलासिता के कारक ग्रह शुक्र। साधारण अर्थ में वृषभ का अर्थ होता है ‘बैल’, जिसे हिन्दू संस्कृति में शुभ और प्रतिष्ठित माना गया है। इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और महान साहित्यकार विलियम शेक्सपियर सहित ओलिवर क्रॉमवेल, जॉर्ज क्लूनी, व्लादिमीर लेनिन और डेविड बेकहम जैसे प्रसिद्ध विदेशी शख्सियतें वृषभ राशि में पैदा हुए हैं। वहीं, महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, एक्टर वरुण धवन और अनुष्का शर्मा इस राशि में जन्मे प्रसिद्ध भारतीय पर्सनालिटी हैं।

ज्योतिष के अनुसार, वृषभ पृथ्वी तत्व से जुड़ी राशि है। ये दृढ़ निश्चयी, व्यावहारिक, स्थिर और गंभीर प्रवृत्ति के होते हैं। साथ ही ये विश्वसनीय और रचनात्मक होते हैं। सुंदरता और विलासिता के प्रति भी इनकी अच्छी रुझान होती है। इन सब गुणों के आधार पर यहां वृषभ राशि में जन्मे लोगों के लिए टॉप 4 करियर फील्ड के विकल्प दिए गए हैं, जिसमें वे अपना बेस्ट योगदान दे सकते हैं।

विज्ञापन

वृषभ राशि वालों के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन

फाइनेंशियल मैनेजमेंट

वृषभ राशि के व्यक्ति रुपया-पैसा और धन के प्रबंधन में काफी व्यावहारिक होने के साथ-साथ काफी अलर्ट और जागरूक होते हैं। वे मनी और फाइनेंशियल मैनेजमेंट की प्लानिंग और प्रबंधन में काफी कुशल होते हैं। लिहाजा बैंकिंग, शेयर-बाजार, निवेश, अकाउंट और टैक्स मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में काफी सफल हो सकते हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि आज इस क्षेत्र में पैसा ही पैसा है।

डिजाइन और फाइन आर्ट्स

बाय-डिफॉल्ट वृषभ राशि के व्यक्ति काफी क्रिएटिव और सौंदर्यबोध वाले होते हैं। उन्हें अपने हाथों से अट्रैक्टिव चीजें बनाने में आनंद आता है। अपने इस गुण के कारण वृषभ राशि वाले ग्राफिक डिजाइन, इंटीरियर डिजाइनिंग, फैशन डिजाइनिंग और फाइन आर्ट्स से जुड़े अन्य क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं और धन अर्जित कर सकते हैं।

फूड और कलनरी स्किल्स

फूड और कलनरी स्किल्स यानी खानपान और भोजन के क्षेत्र में आजकल स्कोप बहुत बढ़ा हुआ है। भोजन मनुष्य की प्राथमिक जरुरत है। आज ऑनलाइन के ज़माने में इस फील्ड से जल्दी धन अर्जित किया जा सकता है। वहीं, वृषभ राशि के लोग न केवल भोजन प्रिय होते हैं, बल्कि उन्हें खाना बनाना और दूसरों को खिलाना भी पसंद होता है। आज के समय को देखते हुए, वे अच्छे शेफ बन सकते हैं, किसी होटल या रेस्तरां मैनेजर हो सकते हैं। साथ ही वे फूड साइंटिस्ट और न्यूट्रीशन एक्सपर्ट यानी पोषण विशेषज्ञ जैसे क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं।

विज्ञापन

शिक्षण कार्य 

वृषभ राशि के लोगों में दूसरों को सिखलाने की जन्मजात प्रतिभा होती है। इन्हें न केवल सिखाना पसंद है, बल्कि वे लोगों को सीखते हुए देखकर खुश भी होते हैं। इसलिए वे शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे प्रशिक्षक और मेंटॉर बन सकते हैं। टीचर, प्रोफेसर, एजुकेशनल ट्रेनर, लाइब्रेरियन, कोचिंग संचालन आदि प्रोफेशन में ये बेहतरीन काम कर अच्छा-खासा धन और प्रतिष्ठा अर्जित कर सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ