Numerology: इन 3 मूलांक के व्यक्ति होते हैं बेहद मेहनती, टैलेंटेड और लक्ष्य पाने के जुनूनी

Numerology: इसमें कोई संदेह नहीं है कि अंक ज्योतिष एक रोचक विज्ञान है, जो केवल नंबर की कैलकुलेशन से किसी जातक (व्यक्ति) के जीवन के रहस्यों को जान लेता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, 3 मूलांकों के जातक स्वाभाविक रूप से काफी मेहनती होते हैं और अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर उसे पा ही लेते हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक के जातकों में होते हैं ऐसे गुण?

Numerology

Numerology: अंक ज्योतिष में, मूलांक को व्यक्ति का मूल जीवन अंक (Life Path Numbers) माना जाता है। यह जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर प्राप्त किया जाता है। मान्यता है कि किसी जातक (व्यक्ति) के व्यक्तित्व, प्रतिभा, क्षमताओं, जीवन की घटनाओं, भाग्य और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मूलांक बहुत सटीकता से बता देता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक में जन्मे व्यक्ति काम करने के प्रति दृढ़ निश्चयी और लगनशील होते हैं। वे जीवन में सफल होने की अदम्य इच्छा रखते हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक के जातकों में ऐसे गुण होते हैं?

मूलांक 4 वाले जातक

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के व्यक्ति अपनी व्यावहारिक बुद्धि और दृढ़ संकल्प के लिए जाने जाते हैं। इनके स्वभाव की एक और विशेषता है, एक मजबूत कार्य-नीति और योजना बनाकर काम करना। ये काफी अनुशासनप्रिय भी होते है। इसलिए अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए एक कठोर दृष्टिकोण अपनाते हैं और लक्ष्य को भेद पाने में सफल रहते हैं।

मूलांक 5 वाले जातक

अंक ज्योतिष में, किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 5 माना गया है। इस मूलांक के जातक (व्यक्ति) नैसर्गिक रूप से साहसी, मेहनती और बहुमुखी प्रतिभा वाले होते हैं। ये नसीब के भी धनी होते है और तेज-तर्रार परिवेश में पलते-बढ़ते हैं। ये जो भी करते हैं, सोच-समझकर और रणनीति बनाकर करते हैं और लक्ष्य पाने के लिए जोखिम उठाने से नहीं हिचकिचाते हैं। एक साथ दक्षता और जुनून से काम करने का टैलेंट बहुत कम लोगों में होता है। कहते हैं, ये लक्ष्य की ओर नहीं बल्कि लक्ष्य इनकी ओर खिंचकर आता है।

मूलांक 8 वाले जातक

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के व्यक्ति सेल्फ मोटिवेटेड होते हैं। उनमें सफल होने की दृढ़ इच्छाशक्ति होती है। वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए वो काम भी कर जाते हैं, जिसे करने से और मूलांकों के व्यक्ति परहेज करते हैं या सोच भी नहीं सकते हैं। साथ ही ऐसे व्यक्ति बुद्धि और विवेक के भी धनी होते हैं, जो कठिनाइयों और चुनौतियों का हल ढूंढ़कर उसे अपॉर्च्यूनिटी में बदल देते हैं और लक्ष्य को पाने में सफल होते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ