हर एक लड़की को अपनी शादी का इंतजार रहता है। आमतौर पर देखा जाता है कि लड़कियां अपनी शादी को लेकर एक्साइटेड होती हैं। वो शादी तय होने से पहले ही सोच लेती हैं कि उन्हें अपने खास दिन क्या पहनना है। कैसे वो उस दिन तैयार होंगी और क्या-क्या करेंगी। हालांकि हर लड़की का ये ख्वाब पूरा नहीं हो पाता है। कुछ लड़कियों की शादी में बार-बार बाधाएं आती हैं, जिससे परेशान होकर वो हालात से समझौता कर लेती हैं। हालांकि अंक शास्त्र की मदद से हर एक लड़की को ये पहले ही पता चल सकता है कि किस समय उनकी शादी का योग है। साथ ही ये भी पता चल सकता है कि उनका विवाह कब तक सही चलेगा।
आज हम आपको अंक शास्त्र की मदद से उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मी लड़कियों की शादी होने में बहुत मुश्किलें आती हैं। आसानी से उन्हें अपना सच्चा प्यार नहीं मिलता है। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में, जिन पर जन्मी लड़कियों को शादी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
4, 13, 22 और 31
जिन लड़कियों का जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख पर हुआ है, उनका स्वामी राहु ग्रह को माना जाता है। ये तब तक शादी नहीं करती हैं, जब तक इन्हें कोई ऐसा साथी नहीं मिल जाता है जो उनकी भावनाओं का सम्मान करें और उन्हें आदर दें। ये आसानी से शादी करने के लिए तैयार नहीं होती हैं।
8, 17 और 26
किसी भी माह की 8, 17 और 26 तारीख पर जन्मी लड़कियों का स्वामी शनि देव को माना जाता है। इन तारीखों पर जन्मी लड़कियों के बड़े-बड़े सपने होते हैं। ये जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहती हैं। इसलिए ये शादी को प्राथमिकता नहीं देती हैं, जिसके कारण सही समय पर इनका विवाह नहीं हो पाता है।
14, 16 और 19
किसी भी माह की 14, 16 और 19 तारीख पर जन्मी लड़कियां समझदार होती हैं। ये दिल की साफ और दिमाग से तेज होती हैं। इन्हें अपनी जिंदगी में किसी की भी दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं होती। इनके इसी स्वभाव के कारण ये आसानी से लोगों के बीच तालमेल नहीं बैठा पाती हैं। इसके अलावा इनकी शादी होने में भी कई परेशानियां आती हैं।
7 और 25
किसी भी महीने की 7 और 25 तारीख पर जन्मी लड़कियां धार्मिक होती हैं। ये जीवन में कुछ करना चाहती हैं, जिसके लिए ये कड़ी मेहनत करती हैं। इनका शादी करने से ज्यादा अपने करियर पर फोकस होता है। इसलिए आसानी से ये शादी करने के लिए तैयार नहीं होती हैं।
11, 20 और 29
जिन लड़कियों का जन्म किसी भी माह की 11, 20 या 29 तारीख पर हुआ है, वो बहुत ज्यादा इमोशनल होती हैं और किसी भी चीज के लिए अपनी खुशी से समझौता नहीं करती हैं। जब तक इन्हें ऐसा साथी नहीं मिलता है जो इनकी भावनाओं को समझें, तब तक ये शादी के लिए हां नहीं करती हैं। इसी वजह से इनकी शादी होने में देरी होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।