Numerology: राजनीति में किस्मत जरूर आजमाएं इन तारीखों पर जन्मे लोग, कुछ ही समय में मिल सकती है अपार सफलता

एक सफल राजनेता बनना आसान नहीं है। राजनेता को दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है और दूसरों के हित से पहले लोगों के बारे में सोचना पड़ता है। हालांकि कुछ लोग इन सभी चुनौतियों को पार कर राजनीति में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। चलिए जानते हैं उन तारीखों के बारे में, जिन पर जन्मे लोगों के राजनीति में सफल होने की संभावना अधिक होती है।

Numerology

ये लोग बनते हैं साहसी और निडर लीडर

जीवन में सफल होने के लिए हर एक व्यक्ति मेहनत करता है, लेकिन कई बार उसे कामयाबी नहीं मिल पाती है। हालांकि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें से एक सही करियर का चुनाव न करना भी है। दरअसल, कई बार व्यक्ति गलत जगह पर अपनी एनर्जी लगाता है, जिसके कारण उसे हार का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सही करियर का चुनाव करना बहुत जरूरी है, जिसके बारे में व्यक्ति को अपनी जन्म तिथि यानी मूलांक से पता चल सकता है।

विज्ञापन

दरअसल, अंक शास्त्र की रहस्यों से भरी दुनिया में हर एक अंक के महत्व के बारे में बताया गया है, जिनकी मदद से व्यक्ति को अपने लकी कलर, दिशा और करियर आदि के बारे में पता चलता है। आज हम आपको उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे लोग साहसी और निडर लीडर बनते हैं। इसलिए इन्हें राजनीति में अपनी किस्मत को जरूर आजमाना चाहिए।

विज्ञापन

ये लोग राजनीति में बनाएं करियर

अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 1, 4, 8, 10, 13, 17, 19, 22, 26, 28 या 31 तारीख को हुआ है, उनका दिमाग तेज होता है। ये लोग साहसी होते हैं, जो आसानी से परिस्थितियों को भांप लेते हैं। बचपन से ही इन लोगों की राजनीति में रुचि होती है, जिसके कारण ये सफल राजनेता बनते हैं। इसके अलावा इन लोगों का स्वभाव मिलनसार होता है और ये लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Roop Zaveri (@roopzaveri)

ये लोग बनाएं कला के क्षेत्र में करियर

किसी भी महीने की 2, 11 या 20 तारीख पर जन्मे लोगों को कला के क्षेत्र में करियर बनाना चाहिए। ये लोग रचनात्मक होते हैं, जिनके दिमाग में आए-दिन नए विचार आते हैं। ये अपने काम के प्रति ईमानदार होते हैं और लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। यदि ये लोग कला के क्षेत्र में करियर बनाने की कोशिश करते हैं तो इन्हें बहुत ही कम समय में सफलता हासिल हो जाती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ