---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar 2025: 20 जुलाई को सूर्य-शुक्र करेंगे नक्षत्र गोचर, जानें किन 3 राशियों को लाभ होने के योग?

वर्ष 2025 में 20 जुलाई को सूर्य और शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वैसे तो ये गोचर अलग-अलग नक्षत्र में अलग-अलग समय पर होगा, लेकिन इसका प्रभाव सभी राशियों की जिंदगी पर पड़ेगा। आइए जानते हैं किन तीन राशिवालों के लिए 20 जुलाई का दिन खुशियों लेकर आने वाला है।

---विज्ञापन---

ज्योतिष दृष्टि से 20 जुलाई 2025 का दिन बेहद खास है। इस दिन दो शक्तिशाली ग्रहों का नक्षत्र गोचर हो रहा है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 20 जुलाई 2025 को प्रात: काल 5 बजकर 30 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे। जबकि रविवार को दोपहर 01 बजकर 02 मिनट पर शुक्र का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश होगा। शास्त्रों में सूर्य को जहां आत्मा, उच्च पद, मान-सम्मान और त्वचा का दाता माना गया है, वहीं शुक्र देव धन, प्रेम और भौतिक सुख के दाता हैं।

जिन लोगों के ऊपर इन दोनों ग्रहों की विशेष कृपा रहती है, उन्हें जीवन का हर सुख मिलता है और घर-परिवार में सदा खुशहाली रहती है। चलिए जानते हैं 20 जुलाई 2025 को किन तीन राशियों का सोया हुआ भाग्य चमक सकता है।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क को सूर्य और शुक्र दोनों की ही प्रिय राशि माना जाता है, जिसके जातकों के ऊपर इन दोनों ग्रहों की विशेष कृपा रहती है। इस बार भी सूर्य और शुक्र के नक्षत्र गोचर से कर्क राशिवालों को सबसे ज्यादा लाभ होने वाला है। कारोबारियों को नई डील के पूरे होने से मानसिक शांति मिलेगी। युवा वर्ग दोस्तों के सहयोग से नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। पहले कुछ हफ्ते बिजनेस में ज्यादा मुनाफा नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अचानक प्रोफिट में अच्छी-खासी वृद्धि होगी।

  • उपाय- रविवार का व्रत रखें और गरीबों को धन का दान दें।

ये भी पढ़ें- Numerology: फिल्म इंडस्ट्री में जरूर किस्मत आजमाएं इन तारीखों पर जन्मे लोग, नहीं मिलेगी निराशा

---विज्ञापन---

तुला राशि

20 जुलाई 2025 को तुला राशि के जातकों को सूर्य और शुक्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। युवाओं की नेटवर्क में वृद्धि होगी। कारोबारी वर्ग सहकर्मियों के साथ मिलकर नई डील पर काम करेंगे, जिसके सफल होने की संभावना है। दुकानदारों को निवेश के सुनहरे अवसर मिलेंगे, जिससे होने वाले मुनाफे से आप अपनी ड्रीम कार खरीद सकते हैं। घर में चल रही टेंशन के खत्म होने से मानसिक शांति मिलेगी।

  • उपाय- राहगीरों को पानी पिलाएं और कबूतरों को दाना डालें।

मीन राशि

कर्क के अलावा मीन राशि को भी सूर्य और शुक्र की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है, जिसके जातकों के ऊपर इन दोनों ग्रहों के अधिकतर गोचर का शुभ प्रभाव पड़ता है। जो लोग घर से दूर रहते हैं, उनका अचानक परिवारवालों से मिलने का प्लान बन सकता है। युवाओं की इच्छा की पूर्ति होगी। उम्रदराज जातकों को दर्द से छुटकारा मिलेगा और सेहत में सुधार होगा।

---विज्ञापन---
  • उपाय- कुत्ते को घी लगी रोटी खिलाएं और गौ माता की सेवा करें।

ये भी पढ़ें- Darsh Amavasya 2025: 26 मई को करें इन चीजों का दान, 12 राशियों को मिलेगा पितृ-चंद्र दोष से छुटकारा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: May 22, 2025 09:41 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola