Numerology: इन तिथियों पर जन्मे लोग होते हैं ज्यादा नफरत के शिकार! जानें ग्रहों से क्या है संबंध?

अंक ज्योतिष शास्त्र की मदद से आज हम आपको उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे व्यक्ति सबसे ज्यादा नफरत का सामना करते हैं। कई बार सही होने के बाद भी इन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ता है।

Numerology

इन लोगों के Haters की नहीं है कमी!

अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग पहली नजर में ही पसंद आ जाते है, तो वहीं कुछ काफी समय साथ रहने के बाद भी दिल को नहीं भाते हैं। व्यक्ति सामने वाले इंसान का भरोसा और दिल जीतने का तमाम प्रयास करता है, लेकिन वो उसके दिल में जगह नहीं बना पाता है। हालांकि हर एक व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है, जिसके बारे में इंसान की जन्म तिथि यानी मूलांक की मदद से पता चल सकता है।

विज्ञापन

आज हम आपको उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे व्यक्ति को जीवन के अधिकतर मोड़ पर विरोध का सामना करना पड़ता है। लोग इनकी तारीफ से जलते हैं और इनका विरोध करते हैं। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि किस तिथि पर जन्मे लोगों को कौन-सा ग्रह रूल करता है।

विज्ञापन

4, 13 और 22

किसी भी महीने की 4, 13 और 22 तारीख पर जन्मे लोगों को पापी ग्रह राहु रूल करता है। इसलिए ये लोग साहसी और मुखर होते हैं। इनका तेज दिमाग और निडर व्यक्तित्व इन्हें दूसरों से अलग बनाता है। ये लोग सफलता हासिल करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं। हालांकि कुछ लोगों को इनकी सफलता बर्दाश्त नहीं होती है, जिसके कारण इन्हें उनकी नफरत का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

8, 17 और 26

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका संबंध कर्मफल दाता शनि से है। इसलिए ये लोग झूठ को बर्दाश्त नहीं करते हैं। ये अपने काम के प्रति ईमानदार होते हैं और चुपचाप मेहनत करते हैं। इन लोगों का स्वभाव सरल होता है। हालांकि सफल होने से पहले इन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर लोगों की नफरत इनका पीछा नहीं छोड़ती है।

विज्ञापन

9, 18 और 27

किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख पर जन्मे लोगों का शासन मंगल ग्रह द्वारा होता है। ये लोग सच के लिए आखिरी सांस तक लड़ते हैं। इन्हें झूठ से सख्त नफरत होती है। लोगों को इनका निडर और बेबाक स्वभाव पसंद नहीं आता है, जिसके कारण इन्हें उनकी नफरत का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ