Pisces Horoscope 2025

Video: अप्रैल में मीन राशि पर बनी रहेगी मंगल-बृहस्पति की कृपा, बढ़ेगी आमदनी!

अप्रैल माह में मंगल और बृहस्पति देव की विशेष कृपा से मीन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं मीन राशि के मासिक राशिफल और अप्रैल के अचूक उपायों के बारे में।

आज से 4 दिन बाद अप्रैल माह का आरंभ हो जाएगा। अप्रैल का महीना ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दौरान कई प्रभावशाली ग्रहों का गोचर और शक्तिशाली ग्रहों की युति बन रही है। प्रत्येक गोचर, योग और युति का प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, अप्रैल माह में मीन राशि के जातकों के ऊपर मंगल और बृहस्पति देव की कृपा बनी रहेगी। बृहस्पति की कृपा से जहां मीन राशि के लोगों की आमदनी बढ़ेगी। वहीं दूसरी तरफ मंगल के कारण धन लाभ के नए रास्ते खुलने की भी संभावना है। इसके अलावा संपत्ति की खरीद-बिक्री और प्रॉपर्टी में किए गए पुराने निवेश से भी वर्तमान में लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

अप्रैल माह में सूर्य देव के उच्च राशि मेष में जाने से मीन राशि के जातकों को कानूनी कामों में लाभ होने की संभावना है। जबकि पापी ग्रह केतु के कारण नौकरी और कारोबार में धन लाभ हो सकता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि मीन राशि के लोगों के लिए अप्रैल माह में कौन-कौन से उपाय करने लाभदायक रहेंगे, तो इसके ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ