Numerology: इन तिथियों पर जन्मे लोगों का नहीं होता Godfather, अपने दम पर हासिल करते हैं सफलता!

अंक शास्त्र की मदद से आज हम आपको उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे व्यक्ति का कोई गॉडफादर नहीं होता है। बिना किसी की मदद के ये लोग अपने दम पर जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।

Numerology

करियर में खूब आगे जाते हैं ये लोग!

देश में अच्छे टैलेंट की कमी नहीं है। देश के कोने-कोने में आपको छिपे हुए ऐसे टैलेंटेड लोग मिल जाएंगे, जिनकी कला देखकर आप हैरान हो जाएंगे। जहां कुछ लोगों को अपना टैलेंट दिखाने के लिए बेहतरीन मंच आसानी से मिल जाता है, तो वहीं कुछ एक शानदार मौके के लिए जीवनभर तरसते रहते हैं। जीवनभर वो प्रयास करते रहते हैं, लेकिन फिर भी करियर में ऊंचा मुकाम हासिल नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग अपने कांटेक्ट के दम पर आगे बढ़ जाते हैं।

विज्ञापन

हालांकि उन लोगों की भी कमी नहीं है जो मेहनत से जी नहीं चुराते हैं और बिना किसी गॉडफादर के जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में, जिन पर जन्मे व्यक्ति बिना किसी गॉडफादर के अपने दम पर सफलता हासिल करते हैं। इसके अलावा इन लोगों को आर्थिक और भावनात्मक तौर पर अपने माता-पिता का साथ भी नहीं मिलता है।

विज्ञापन

इन लोगों का नहीं होता है कोई गॉडफादर!

अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी माह की 3, 4, 7, 8, 17, 19, 22, 26 और 30 तारीख पर जन्मे लोगों को जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होता है। हालांकि इन लोगों का कोई गॉडफादर नहीं होता है। इसके अलावा इन लोगों को अपने माता-पिता से भी आर्थिक और भावनात्मक सहारा नहीं मिलता है। लेकिन बावजूद इसके ये लोग अपनी मेहनत से करियर में बहुत आगे जाते हैं।

विज्ञापन

ये लड़कियां शादी के बाद कमाती हैं अपार धन!

जिन लड़कियों का जन्म किसी भी माह की 1, 3, 5, 15, 20, 23 और 27 तारीख पर हुआ है, वो शादी के बाद अपार धन कमाती हैं। यदि ये खुद का बिजनेस करती हैं, तो कुछ ही समय में ये उसे बहुत ऊंचाई पर ले जाती हैं। इसके अलावा इन्हें अपने पति और घरवालों का भी भरपूर प्यार मिलता है। ये हर एक कदम पर इनका साथ देते हैं, जिसके कारण इन्हें कभी हार का सामना नहीं करना पड़ता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ