हर एक व्यक्ति को प्यार नसीब नहीं होता है। जहां कुछ लोगों को सच्चे प्यार की कदर नहीं होती है तो कई लोगों का प्यार उनसे दूर हो जाता है। अक्सर देखा जाता है कि कई बार परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि दो प्यार करने वाले साथ नहीं रह पाते हैं। तमाम प्रयास करने के बाद भी उनका रिश्ता टूट जाता है और अंत में उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। अंक शास्त्र की मानें तो जन्म तिथि यानी मूलांक की मदद से हर एक व्यक्ति को अपनी लव लाइफ से जुड़े तमाम सवालों के जवाब मिल सकते हैं। उन्हें ये भी पता चल सकता है कि उनका रिश्ता व शादी कब तक चलेगी।
आज हम आपको अंक शास्त्र की मदद से उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर जन्मे व्यक्ति प्यार में बदकिस्मत माने जाते हैं। यदि इन्हें प्यार मिल भी जाता है तो वो उसकी कदर नहीं करते हैं। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में, जिन पर जन्मे व्यक्ति को प्यार में सफलता मिलने की संभावना बेहद कम होती है।
ये लोग होते हैं प्यार में बदकिस्मत!
अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 3, 7, 12, 17 या 29 तारीख पर हुआ है, उन्हें प्यार में सफलता मिलने की संभावना बहुत कम होती है। कई बार इनकी ही कुछ खामियों के कारण इनका रिश्ता टूट जाता है।
3, 7, 12, 17 या 29 तारीख पर जन्मे लोग कैसे होते हैं?
ये लोग खुद में खुश रहते हैं। इन्हें अपनी जिंदगी में किसी की भी दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं होती है। यहां तक कि शादी करने के लिए भी ये आसानी से तैयार नहीं होते हैं।
- जल्दी से नहीं करते विश्वास
ये लोग आसानी से किसी पर विश्वास नहीं करते हैं। ये लोगों से दूर रहना ही पसंद करते हैं। इनके दोस्त भी बहुत कम होते हैं। ये जल्दी से लोगों के साथ घुलमिल नहीं पाते हैं।
ये लोग बहुत ज्यादा सोचते हैं। खासकर जब प्यार की बात आती है तो कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेते हैं। इसलिए कई बार इनके इस व्यवहार के कारण रिश्ते में परेशानियां बढ़ने लगती हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।