Numerology: जैसे को तैसा देते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, तेज दिमाग से जीत लेते हैं हर बाजी

Ank Jyotish Shastra: अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग किसी की भी कोई गलत बात नहीं सहते हैं और जैसे को तैसा जवाब देते हैं, जिसके कारण ज्यादा लोगों से उनकी दोस्ती नहीं हो पाती है। आज हम आपको अंक शास्त्र की मदद से उन्हीं तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे लोगों का दिमाग तेज होता है और जो आसानी से लोगों की बातों में नहीं आते हैं।

Numerology

जिम्मेदारियों का रहता है दबाव...

Ank Jyotish Shastra: प्रत्येक व्यक्ति की अपनी खासियत और कमियां होती हैं। जहां कुछ लोग चुप रहकर सब कुछ सह लेते हैं तो कई लोग छोटे-से-छोटे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं। इसके अलावा कभी न कभी आपका सामना ऐसे लोगों से तो जरूर हुआ होगा, जो बेवजह किसी से झगड़ा व बात नहीं करते हैं। लेकिन जब कोई उन्हें परेशान करता है तो उसे वो उसी तरह से जवाब देते हैं। इनके इसी स्वभाव के कारण लोग इनसे दूर होने लगते हैं। हालांकि इन लोगों का दिमाग बहुत तेज होता है। इन्हें बड़ी से बड़ी बाजी को जितना अच्छे से आता है।

विज्ञापन

यदि आप जानना चाहते हैं कि किन लोगों के अंदर ये खासियत होती है, तो इसकी जानकारी आपको अंक शास्त्र की मदद से मिल सकती है। दरअसल, अंक शास्त्र में व्यक्ति की जन्म तिथि यानी मूलांक को देखकर उसके गुण और अवगुणों के बारे में पता चलता है। यहां तक कि उनके लकी करियर, रंग, अंक, दिशा और उपायों के बारे में भी पता चल सकता है। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में, जिन पर जन्मे जातक जैसे को तैसा (किसी बात का जवाब उसी तरह से देना, जिस संदर्भ में वो बोली गई है) जवाब देते हैं।

विज्ञापन

हर किसी के नहीं बन पाते फेवरेट

अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 21, 30, 03 या 12 तारीख को हुआ है, उन्हें अपने जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। कोई भी चीज इन्हें आसानी से नहीं मिलती है। लेकिन अगर ये मन लगाकर और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं तो इन्हें देर से ही सही सफलता जरूर मिलती है।

इन तारीखों पर जन्मे लोग जीवन में हमेशा आगे रहना चाहते हैं। इन्हें हारना पसंद नहीं होता है। इन लोगों का दिमाग बहुत तेज होता है। ये अपने क्षेत्र में तो माहिर होते ही हैं। साथ ही हर चीज के बारे में जानना पसंद करते हैं। यदि आप इनके साथ अच्छे से रहते हैं तो ये आपको बहुत प्यार देंगे और आपकी हर बात मानेंगे। लेकिन आपकी इनसे लड़ाई होती है तो ये फिर छोड़ते नहीं हैं। ये जैसे को तैसा जवाब देते हैं। इसी वजह से ये हर किसी के फेवरेट नहीं बन पाते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि ये लोग अपनी मर्जी से शादी करते हैं लेकिन ज्यादा समय तक खुश नहीं रह पाते हैं। बहुत ही कम उम्र में इनके ऊपर जिम्मेदारियां आ जाती हैं, जिन्हें निभाने में इन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Roop Zaveri (@roopzaveri)

मूलांक 3 वालों की लकी चार्ट

जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 21, 30, 03 या 12 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 है। गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति को मूलांक 3 वालों का स्वामी माना जाता है। गुरु के प्रत्येक गोचर का इनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन
  • लकी रंग- नारंगी, पीला और गुलाबी
  • लकी करियर- कला, शिक्षा, वक्ता और सलाहकार
  • लकी अंक- 3
  • लकी दिशा- उत्तर और पूर्व
  • शुभ उपाय- गुरु ग्रह की पूजा करें और रोजाना केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
  • सावधानी- जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें।

ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को नहीं आता घुमा-फिराकर बात करना, इसलिए रहते हैं हमेशा अकेले

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ