Pisces Horoscope 2025

Video: बुधादित्य योग का मीन राशिवालों के पारिवारिक जीवन और सेहत पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें राशिफल और उपाय

Pisces Horoscope 2025: जून माह में मिथुन राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। यदि आप जानना चाहते हैं कि बुधादित्य योग का जून महीने में मीन राशिवालों के पारिवारिक जीवन और सेहत पर कैसा प्रभाव पड़ेगा तो इसके लिए नीचे दिए गए वीडियो को देखें।

Pisces Horoscope 2025: सूर्य और बुध दोनों शुभ ग्रह हैं। सूर्य को जहां ग्रहों का राजा माना जाता है, वहीं बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। सूर्य ग्रह का संबंध व्यक्ति की आत्मा, पिता से रिश्ता, ऊर्जा, मान-सम्मान और आत्मविश्वास से होता है। जबकि बुध देव त्वचा, बुद्धि, कारोबार, संचार और वाणी के कारक हैं। जब भी ये दोनों ग्रह किसी राशि में साथ में विराजमान होते हैं तो उससे बुधादित्य योग बनता है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, साल 2025 में 6 जून को बुध देव मिथुन राशि में गोचर (प्रवेश) करेंगे। बुध देव मिथुन राशि में 22 जून 2025 तक रहेंगे। इस बीच 15 जून 2025 को सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश होगा, जहां पर वह 16 जुलाई 2025 तक मौजूद रहेंगे। ऐसे में 15 जून 2025 को मिथुन राशि में सूर्य-बुध की युति बनेगी, जिससे बुधादित्य का निर्माण होगा।

विज्ञापन

आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको ये बताने जा रहे हैं कि जून माह में बुधादित्य योग का मीन राशिवालों के पारिवारिक जीवन और सेहत पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि जून में मीन राशि के जातकों को कब-कब कौन-कौन से ग्रहों और योग से लाभ व नुकसान होने की संभावना है। मीन राशि के मासिक राशिफल और शुभ उपायों के बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ