Numerology: अंकज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले लोग अपने पार्टनर के प्रति सबसे ज्यादा लॉयल होते हैं। आपका जन्म महीने की जिस भी तारीख को होता है, उससे आपका मूलांक का निर्धारण होता है। जैसे अगर आपका जन्म महीने के 1 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा। वहीं अगर आपका जन्म 23 तारीख को हुआ है तो इनके अंकों का योग मतलब (2+3=5) (5) आपका मूलांक होगा। कुल मिलाकर 1 से 9 के बीच में ही सभी का मूलांक होता है।
न्यूमरोलॉजी में कुछ ऐसी तारीखें बताई गई हैं, जिनमें अगर कोई जन्म लेता है तो वो अपने लव पार्टनर के प्रति सबसे ज्यादा वफादार होता है। ऐसे लोग जन्मजात ही लॉयल होते हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि और लोग लॉयल नहीं होते हैं। आपका मूलांक आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ बताता है।
कौन से मूलांक के लोग होते हैं लॉयल
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म महीने की 1, 10, 19 व 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 का स्वामी सूर्य होता है। इस कारण इन लोगों में सूर्य के समान ही तेज पाया जाता है। ये लोग दृढ़ निश्चय वाले होते हैं और इनकी नेतृत्व क्षमता भी काफी शानदार होती है। इसके साथ ही इनके अंदर कई और भी खूबियां होती हैं।
लॉयल होते हैं ये लोग
मूलांक 1 वाले लोग बेहद ईमानदार होते हैं। ये लोग अपना रिश्ता काफी ईमानदारी के साथ निभाते हैं। जीवनसाथी के प्रति ये लोग काफी लॉयल होते हैं। इनकी लव लाइफ भी स्थायी होती है। मूलांक 1 वाले लोग स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। दिखने में सुंदर और आकर्षक होते हैं। ये किसी भी काम को बेहद निपुणता के साथ करते हैं। यह लोग अधिकतर सही डिसीजन लेते हैं।
कुछ हद तक होते हैं स्वार्थी
मूलांक 1 वाले लोग कुछ हद तक हठी और अहंकारी भी होते हैं। ये किसी के अंडर रहकर काम करना कम पसंद करते हैं। ये काफी निडर होते हैं और कभी-कभी स्वार्थी भी हो जाते हैं।
खूब कमाते हैं पैसा
इन लोगों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहती है। ये खूब पैसा भी कमाते हैं। इस कारण इनको कभी धन की कमी नहीं होती है। ये लोग सुख-सुविधाओं पर कभी भी पैसा खर्च नहीं करते हैं। इनको अपनी तारीफ सुनना काफी पसंद होता है। इनकी मूलांक 2,3,9 वालों के साथ अच्छी दोस्ती होती है।
इन कामों में पाते हैं सफलता
इन लोगों को रिसर्च आदि कार्यों में सफलता मिलती है। ये अपने ज्ञान के दम पर खूब मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। ये किसी भी काम को तभी करते हैं जब उसमें फायदा दिख रहा होता है। इनके लिए रविवार और सोमवार का दिन शुभ होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-Palmistry: क्या आपकी हथेली में भी बने हैं ऐसे निशान, जो आपको बना सकते हैं धनवान!
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines