Surya Gochar 2026: 12 महीनों बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे ग्रहों के राजा सूर्य, करियर में कमाल करेंगे इन राशियों के लोग

Surya Gochar 2026: सूर्य ग्रह हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं. इस तरह से सूर्य को एक राशि में वापस लौटने में एक साल का समय लगता है. अब जनवरी 2026 में सूर्य ग्रह 12 महीने बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इससे कई राशियों को करियर में लाभ मिलेगा.

Surya Gochar 2026

Photo Credit- News24GFX

Surya Gochar 2026: नए साल में ग्रह के राजा सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे. मकर राशि में सूर्य का गोचर करना कई राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है. सूर्य ग्रह पूरे 12 महीने बाद मकर राशि मेें प्रवेश करेंगे. सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी 2026, दिन बुधवार को शाम 3 बजकर 13 मिनट पर होगा. सूर्य के राशि बदलने से इसका चाक राशियों पर शुभ प्रभाव होगा. इन राशियों को करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी. सूर्य का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए आर्थिक मामलों में अच्छा साबित होता है. इन राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों को सूर्य गोचर के परिणाम से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. आपको मेहनत का फल मिलेगा और प्रयास सफल होंगे. जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन लोगों को खुशखबरी मिल सकती है. आपके जीवन में आर्थिक सुधार होगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन से इसका प्रभाव सिंह राशि के लोगों पर पड़ेगा. इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. व्यापार से जुड़े लोगों को तगड़ा फायदा होगा. जो लोग लंबे समय से कोई योजना बना रहे हैं उन लोगों को इसमें सफलता मिलेगी. विरोधियों से चल रहे विवाद समाप्त होंगे.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

सूर्य ग्रह का मकर राशि में प्रवेश करना वृश्चिक राशि के लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है. आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा. कोई भी फैसला सोच-समझकर लें. विदेश से जुड़े काम करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है. आपको कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.

धनु राशि

सूर्य के गोचर से धनु राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मकता आएगी. आपका फोकस बढ़ेगा और नौकरी की तलाश में लगे लोगों को नई नौकरी मिल सकती है. आपको भाग्य का साथ मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ