Navpancham Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति मंगल किसी भी एक राशि में लगभग 45 दिनों तक विराजमान रहते हैं। राशि परिवर्तन के साथ 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव डालते हैं। ये शुभ और अशुभ दोनों तरह के प्रभाव हो सकते हैं। मकर संक्रांति से पहले ग्रहों के सबसे शक्तिशाली ग्रह मंगल, वरुण ग्रह के साथ नवपंचम राजयोग बना रहे हैं, जिससे 3 राशियों पर शुभ असर होने वाला है।
13 जनवरी को बन रहा है नवपंचम राजयोग
वरुण ग्रह जिसे नेपच्यून ग्रह के नाम से जाना जाता है वो मंगल ग्रह के साथ नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। दरअसल, 13 जनवरी सोमवार को सुबह 2:37 पर मंगल ग्रह और वरुण ग्रह एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होने के साथ नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। आइए जानते हैं किन 3 राशियों पर मंगल की खास मेहरबानी होने वाली है?
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक कार्यों के अलावा धार्मिक कार्यों में खास रुचि बढ़ सकती है। बिना वजह का तनाव जो ले रखा था, उससे आपको मुक्ति मिल सकती है। समाज में आपका मान और सम्मान बढ़ेगा। नौकरी करने वालों के लिए समय उत्तम है। कारोबार में चल रही तंगी से छुटकारा मिल सकेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्त करें। यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए नवपंचम राजयोग उत्तम रहेगा। आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो सकेंगे लेकिन सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। पैतृक संपत्ति मामलों में लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। पार्टनर के साथ संबंध सुधरेंगे। कड़ी मेहनत करने पर सफलता का फल जरूर मिलेगा। मंगल की मेहरबानी से आपके काम बनते चले जाएंगे। जल्दबाजी में बस कोई फैसला लेने की गलती न करें।
ये भी पढ़ें- Perfect Couple: ये 3 राशियां बनाती हैं राधा-कृष्ण की जोड़ी, देखें अपने जीवनसाथी की राशि
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए नवपंचम राजयोग शुभ रहेगा। जिंदगी में खुशहाली आएगी। आप जिस कार्य को करने का सोच रहे हैं वो जल्दी पूरा हो सकता है। हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। धन वृद्धि के योग प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। नए अवसर मिलेंगे जो समाज में मान-सम्मान बढ़ा सकेंगे। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines