Lucky Zodiac Sign: बुलंदियों पर होगा इन 4 राशियों का सितारा, 7 दिन बाद बुध-मंगल करेंगे पूर्ण युति

Lucky Zodiac Sign: 13 नवंबर, 2025 को धनु राशि में बुध-मंगल की पूर्ण युति होने वाली है, जो सभी राशियों के लिए नई ऊर्जा और सफलता लेकर आएगी, लेकिन 4 राशियों के जातक इस योग से लाभान्वित बेहद होंगे. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

purna-yuti-yog

Lucky Zodiac Sign: द्रिक पंचांग की खगोलीय गणना के अनुसार, बुध और मंगल ग्रह धनु राशि में एक-दूसरे से 0° की कोणीय दूरी पर स्थित होंगे. ज्योतिष में बुध-मंगल के इस योग को पूर्ण युति कहते हैं और यह ज्योतिषीय घटना 13 नवंबर, 2025 की ब्रह्म मुहूर्त में 04:43 AM बजे होगा. आपको बता दें कि ग्रहों की पूर्ण युति अधिक शक्तिशाली मानी जाती है. इसमें भाग लेने वाले सभी ग्रहों की संयुक्त ऊर्जा अधिक तीव्र होती है, जिसका राशियों पर व्यापक और गहरा असर होता है.

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि बुध-मंगल की इस युति से जातकों को तीव्र बुद्धि और नई ऊर्जा की प्राप्ति होगी. यह समय नए काम शुरू करने के लिए भी लाभकारी है, लेकिन इसमें किसी भी जल्दबाजी बचना भी जरूरी है अन्यथा नुकसान भी हो सकता है. उनके अनुसार, इस युति का 4 राशियों के जातको पर बेहद सकारात्मक असर होने के योग हैं. इन जातकों को व्यापार और निवेश, विशेषकर रियलिटी एस्टेट और ऑनलाइन बिजनेस, में खूब लाभ होने की संभावना है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय लाभकारी है. बुध और मंगल की पूर्ण युति से आपके लिए नए अवसर सामने आएंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा. व्यापार और पेशेवर क्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं. सामाजिक संबंध मजबूत होंगे. निर्णय लेने में सतर्क रहें. मन और शरीर में ऊर्जा का संचार होगा. नए ज्ञान और कौशल सीखने के लिए यह समय उत्तम है. वित्तीय मामलों में योजनाबद्ध कदम उठाएं.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए बुध-मंगल की युति सफलता और समझदारी लेकर आएगी. निवेश और रियल एस्टेट में लाभ की संभावना है. नई योजनाएं बनाने का समय है. मानसिक तीव्रता बढ़ेगी और समस्याओं का हल आसानी से मिलेगा. जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें. परिवार के साथ समय बिताना सुखद अनुभव देगा. यात्रा या नए संपर्क आपके लिए लाभकारी साबित होंगे.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह युति बेहद शुभ है. आपकी बुद्धि तेज होगी और नए विचार मन में आएंगे. करियर और व्यापार में नई दिशा मिलेगी. निवेश और नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के योग हैं. ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे. जल्दबाजी से बचें, सोच-समझकर कदम उठाएं. पुराने मित्रों और सहयोगियों के साथ संबंध मजबूत होंगे. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर मानसिक तनाव से बचें.

विज्ञापन

कुंभ राशि

बुध-मंगल की पूर्ण युति के कारण कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय व्यवसायिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा. ऑनलाइन बिजनेस और तकनीकी क्षेत्र में फायदा मिलेगा. बुद्धि और ऊर्जा का मेल काम में सफलता दिलाएगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक संतुलन बनाए रखें. नए काम शुरू करने के लिए समय शुभ है. नए साझेदारियों और परियोजनाओं से लाभ प्राप्त होगा. अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें. छोटे-मोटे विवादों से दूर रहें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ