Career Vastu Tips: प्रमोशन रुक गया है, सैलरी नहीं बढ़ रही है? ये 5 असरदार वास्तु उपायों से खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Career Vastu Tips: क्या मेहनत के बावजूद प्रमोशन रुक गया है या सैलरी नहीं बढ़ रही है? यह ऑफिस या घर की असंतुलित ऊर्जा की वजह से हो सकता है. आइए जानते हैं, वे 5 असरदार करियर वास्तु टिप्स जो तरक्की के रास्ते खोल सकते हैं.

career-vastu-tips

Career Vastu Tips: आज के दौर में हर कोई चाहता है कि करियर में तेजी से तरक्की मिले, सैलरी बढ़े और काम में पहचान बने. लेकिन कई बार मेहनत के बावजूद प्रमोशन रुक जाता है, इंक्रीमेंट नहीं होता है या मौके हाथ से निकल जाते हैं. अगर आप भी ऐसी स्थिति से गुजर रहे हैं, तो हो सकता है आपके ऑफिस या घर की वास्तु ऊर्जा संतुलित न हो. वास्तुशास्त्र के कुछ आसान उपाय इस रुकावट को दूर कर सकते हैं. आइए जानते हैं, 5 असरदार करियर वास्तु टिप्स, जो प्रोफेशनल ग्रोथ के रास्ते खोल सकते हैं.

विज्ञापन

सही रखें ऑफिस डेस्क की दिशा

आपकी टेबल की दिशा आपके काम की ऊर्जा तय करती है. कोशिश करें कि आप उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुंह करके काम करें. यह दिशा बुद्धि और प्रगति की प्रतीक मानी जाती है.
टेबल को दीवार से चिपकाकर न रखें, पीछे थोड़ा खाली स्पेस छोड़ें, ताकि प्रगति के रास्ते खुले रहें.

विज्ञापन

टेबल पर न रखें अनावश्यक सामान

बिखरी हुई टेबल, बिखरे विचारों की निशानी होती है. अनावश्यक कागज, फाइलें या पुराने रसीदें हटा दें. टेबल पर सिर्फ जरूरी चीजें रखें. लैपटॉप, नोटपैड और एक हरा पौधा जैसे मनी प्लांट या बैंबू प्लांट, जो सकारात्मकता लाते हैं.

विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिम कोना करें मजबूत

घर या ऑफिस का दक्षिण-पश्चिम कोना स्थिरता और अधिकार का स्थान माना जाता है. यहां भारी फर्नीचर या कोई सफलता दर्शाने वाला प्रतीक रखें, जैसे ट्रॉफी, सर्टिफिकेट या प्रेरणादायक फोटो. इससे आत्मविश्वास और लीडरशिप क्वालिटी बढ़ती है.

नकारात्मक ऊर्जा से ऐसे बचें

ऑफिस के प्रवेश द्वार के पास जूते, कचरा या बंद घड़ी न रखें. इससे ऊर्जा का प्रवाह रुकता है. घर या ऑफिस में नमक के पानी का कटोरा किसी कोने में रखकर सप्ताह में एक बार बदलें. यह नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और वातावरण हल्का करता है.

विज्ञापन

क्रिस्टल और रंगों की मदद लें

करियर ग्रोथ के लिए सिट्रीन या ग्रीन एवेंचुरिन क्रिस्टल बहुत उपयोगी माने जाते हैं. इन्हें अपने वर्कस्पेस पर रखें. साथ ही ऑफिस या वर्क कॉर्नर में नीला और हरा रंग शामिल करें. ये विकास, शांति और निर्णय क्षमता बढ़ाते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ