---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

13 जुलाई से बेहद सावधानी बरतें इन 5 राशियों के लोग, कुंभ में बनेगा खतरनाक ग्रहण योग

Chandra Rahu Yuti: 13 जुलाई को चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे और यहां पहले से ही मौजूद राहु के साथ युति बनाएंगे। इस युति ग्रहण योग का निर्माण होगा, जो कुछ राशियों के जीवन में कई प्रकार की परेशानियां लाएगा।

---विज्ञापन---

Chandra Rahu Yuti: 13 जुलाई, 2025 की शाम 6:53 बजे चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेंगे और राहु के साथ युति बनाएंगे। इससे ग्रहण योग बनेगा और यह घटना चंद्र ग्रहण के समान प्रभाव डालेगी। इससे कुछ राशियों वालों के सामने चुनौतियों का अंबार लग सकता है। चंद्रमा भावनाओं और मनोस्थिति के कारक हैं। वहीं, राहु अस्थिरता, भ्रम, और अप्रत्याशित घटनाओं से जुड़ा होता है। इन दोनों ग्रहों की युति मानसिक अशांति, निर्णय लेने में कठिनाई और कुछ मामलों में आर्थिक या सामाजिक चुनौतियां ला सकती है। आइए जानते हैं कि कौन सी राशियों को इस दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

चंद्रमा की विपरीत राशि होने के कारण, वृषभ राशि के लोगों को पारिवारिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। माता या मातृ संबंधी मुद्दों में परेशानी हो सकती है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उभर सकती हैं। आप भावनात्मक रूप से अस्थिर महसूस कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

उपाय: माता की सेवा करें और घर में गाय के घी का दीपक जलाएं। ‘ॐ चंद्राय नमः’ का जाप करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को कम्युनिकेशन में गलतफहमियां, यात्रा संबंधी समस्याएं और आर्थिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपका ध्यान भी भटक सकता है। इसके साथ ही निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है।

---विज्ञापन---

उपाय: बुधवार को हरे रंग की वस्तुएं दान करें। ‘ॐ बुधाय नमः’ का जाप करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आत्मविश्वास में कमी और करियर में अड़चनें का सामना करना पड़ सकता है। नेतृत्व क्षमता पर प्रभाव पड़ सकता है और आप अपने प्रयासों में सफलता पाने में असमर्थ महसूस कर सकते हैं। सामाजिक सम्मान में कमी भी हो सकती है।

---विज्ञापन---

उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं और ‘ॐ सूर्याय नमः’ का जाप करें।

तुला राशि

कुंभ राशि से संबंधित होने के कारण, तुला राशि वालों को रिश्तों में तनाव, कानूनी मामलों में देरी और मानसिक शांति में कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप भावनात्मक रूप से खुद को अस्थिर महसूस कर सकते हैं और आपके निर्णय प्रभावित हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

उपाय: शुक्रवार को श्वेतार्क गणपति की पूजा करें और ‘ॐ शुक्राय नमः’ का जाप करें।

कुंभ राशि

चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में युति बना रहे हैं। इससे कुंभ राशि वाले काफी अधिक प्रभावित होंगे। इससे मानसिक तनाव, निर्णय लेने में कठिनाई, और सामाजिक संबंधों में अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में अचानक बाधाएं आ सकती हैं और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में खुद को असमर्थ महसूस कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

उपाय: हर सोमवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करें और ‘ॐ सोम सोमाय नमः’ का कम से कम 108 बार जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 7 जुलाई से शुरू होगा इन 7 राशियों का गोल्डन टाइम, सूर्य के नक्षत्र गोचर से आपका करियर करेगा शाइन

First published on: Jul 04, 2025 09:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola