Love Rashifal: सिद्ध-साध्य के प्रभाव से 3 राशियों का मजबूत होगा रिश्ता, बन सकता है फॉरेन ट्रिप का प्लान

Love Horoscope: जुलाई माह के पहले शनिवार को अतिलाभकारी सिद्ध और साध्य योग का निर्माण हो रहा है, जिसका गहरा प्रभाव इस दिन 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। अगर आप जानने को उत्सुक हैं कि इन दोनों योग का आपके प्रेम जीवन पर कैसा असर होगा तो इसके लिए पढ़ें 05 जुलाई 2025, वार शनिवार का लव राशिफल।

Love Rashifal 05 July 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Love Rashifal 05 July 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, जुलाई माह के पहले शनिवार शाम 06 बजकर 59 मिनट तक आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी, जिसके बाद एकादशी तिथि का आरंभ होगा। जबकि सुबह राहुकाल 09 बजकर 10 मिनट से लेकर 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन

नक्षत्र की बात करें तो इस दिन शाम 07 बजकर 51 मिनट तक स्वाति रहेगा, जिसके उपरांत विशाखा का आरंभ होगा। शनिवार को रात 08 बजकर 35 मिनट तक सिद्ध योग का 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, जिसके बाद साध्य योग का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान चंद्र देव तुला राशि में रहेंगे। चलिए अब जानते हैं 05 जुलाई का लव राशिफल और 12 राशियों के शुभ अंक, रंग, दिशा, उपाय और सावधानियों के बारे में।

विज्ञापन

मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

हाल के दिनों में जिन लोगों की शादी तय हुई है, वो अपने साथी और दोस्तों के साथ फॉरेन ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। उम्मीद है कि इस ट्रिप के दौरान मेष राशिवाले अपने साथी के साथ सुनहरे पल साझा करेंगे। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके लिए ये दिन प्यार के मामले में कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है। पुराने विवाद एक बार फिर झगड़े का कारण बन सकते हैं।

  • शुभ रंग- येलो
  • शुभ अंक- 08
  • लकी दिशा- उत्तर-पूर्व
  • उपाय- काले तिल का दान करें।
  • सावधानी- विवादों से दूर रहें।

वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

सिद्ध-साध्य के प्रभाव से विवाहित जातकों का रिश्ता उनके साथी के साथ मजबूत होगा। जो लोग सिंगल हैं, उनका दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बनेगा। उम्मीद है कि ये दिन आपके लिए कई मायनों में अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 18
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • उपाय- चप्पल का दान करें।
  • सावधानी- किसी का अनादर न करें।

मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

मिथुन राशिवाले विवाहित जातकों के लिए ये दिन प्यार और खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ दोपहर में एक लंबी ड्राइव पर भी जा सकते हैं। जो लोग लंबे समय से किसी के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, वो अपने साथी के साथ शाम में रोमांटिक समय बिताएंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 44
  • लकी दिशा- उत्तर-पश्चिम
  • उपाय- काले कपड़ों का दान करें।
  • सावधानी- नाखून न काटें।

कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

जो लोग सिंगल हैं, उनसे उनका कोई दोस्त अपने दिल की बात कह सकता है। विवाहित जातक 05 जुलाई को अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे, जिससे दोनों का मन खुशी से भर जाएगा।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 17
  • लकी दिशा- उत्तर
  • उपाय- उड़द की दाल का दान करें।
  • सावधानी- जल्दबाजी में पैसों का लेन-देन न करें।

सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

शनिवार का दिन सिंह राशिवाले और उनके पार्टनर के बीच प्यार और समझ को और गहरा करेगा। जबकि अविवाहित जातक दोस्तों के साथ फॉरेन ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 23
  • लकी दिशा- उत्तर-पश्चिम
  • उपाय- काले जूते दान करें।
  • सावधानी- लंबी अवधि के लिए निवेश न करें।

कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

कन्या राशिवालों की लव लाइफ में 05 जुलाई को उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। इस समय अपने साथी के अलावा किसी और व्यक्ति पर भरोसा न करें और न ही किसी के साथ कहीं बाहर घूमने जाएं।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 01
  • लकी दिशा- पूर्व
  • उपाय- काले छाते दान करें।
  • सावधानी- निवेश करने से बचें।

तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

विवाहित जातक अपने साथी को कोई कीमती तोहफा दे सकते हैं, जिसे पाकर उनका साथी बेहद खुश होगा और दिनभर आपकी हर बात मानेगा। 05 जुलाई को सिंगल लोगों की अपने सच्चे प्यार से मुलाकात नहीं होगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 07
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • उपाय- सरसों के तेल का दान करें।
  • सावधानी- जुआ न खेलें।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: मन के दाता चंद्र ने रखा तुला राशि में कदम, इन 3 राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

पूरा दिन विवाहित जातक अपने साथी के साथ रहेंगे। उम्मीद है कि शनिवार को आप अपने साथी से ढेरों बातें करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच समझ बढ़ेगी। जबकि अविवाहित जातकों का दिन भाई-बहन के साथ हंसी-खुशी व्यतीत होगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 20
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • उपाय- लोहे से बनी किसी भी चीज का दान करें।
  • सावधानी- तामसिक चीजों से दूरी बनाएं।

धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

शनिवार को धनु राशिवालों की अपने साथी से अनबन होने की आशंका है। इसलिए वाणी पर संयम रखें और हर परिस्थिति में शांत रहने का प्रयास करें। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उन्हें 05 जुलाई को प्यार में सफलता नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 11
  • लकी दिशा- उत्तर-पश्चिम
  • उपाय- शनि यंत्र का दान करें।
  • सावधानी- मांस-मदिरा का सेवन न करें।

मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

यदि आपके रिश्ते की कहीं बात चल रही है तो वहां से सकारात्मक जवाब आने की संभावना नहीं है। जो लोग पहले से शादीशुदा हैं, उनका दिन प्यार के अलावा बाकी हर मामले में अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 25
  • लकी दिशा- उत्तर-पूर्व
  • उपाय- काले धागे का दान करें।
  • सावधानी- बाल न कटवाएं।

कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

विवाहित जातकों को अपने साथी की आर्थिक हालत परेशान कर सकती है। इसके अलावा शुभ समाचार की जगह अशुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है। जो लोग सिंगल हैं, उनकी किसी दोस्त संग शादी की बात आगे बढ़ सकती है।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- संतरी
  • शुभ अंक- 19
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • उपाय- लोहे के बर्तन का दान करें।
  • सावधानी- दही न खाएं।

मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

यदि आप अपने साथी की कदर नहीं करेंगे और उन्हें सम्मान नहीं देंगे, तो आए-दिन आपका अपने साथी से झगड़ा होगा और घर में क्लेश का वातावरण रहेगा। यदि आप चाहते हैं कि ऐसी परिस्थिति उत्पन्न न हो तो शनिवार को जीवनसाथी के साथ कुछ दिनों के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान करें। अविवाहित लोगों का दिन रोजाना की तरह ऑफिस में व्यतीत होगा।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 11
  • लकी दिशा- उत्तर
  • उपाय- छाया दान करें।
  • सावधानी- पीले रंग की मिठाई न खाएं।

ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ