---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mars Transit 2024: मंगल के राशि परिवर्तन से शुरू होंगे 5 राशियों के अच्छे दिन, बन रहे हैं वाहन-मकान लेने के योग!

Mars Transit 2024: वैदिक ज्योतिष के शक्तिशाली ग्रह मंगल ग्रह रविवार 20 अक्टूबर, 2024 को मिथुन से निकलकर कर्क राशि में गोचर करने जा रहे है। ग्रहों के सेनापति की चाल में यह बदलाव 5 राशियों के जातकों के लिए उनके अच्छे दिन शुरू होने का समय हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---खबर नीचे जारी है---

Mars Transit 2024: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति मंगलदेव को शारीरिक बल, साहस, पराक्रम, ऊर्जा, भूमि, रक्त, लाल रंग, बड़ा भाई या बहन, वाहन या गाड़ी आदि का स्वामी और नियंत्रक ग्रह माना गया है। मंगल ग्रह के राशि या नक्षत्र परिवर्तन से जीवन के इन सभी व्यावहारिक पहलुओं और सभी राशियों पर व्यापक असर होता है।

रविवार 20 अक्टूबर, 2024 को मंगल ग्रह दोपहर के बाद 2 बजकर 46 पर मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करेंगे। यूं तो मंगलदेव के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, वहीं कुछ राशियों के ऊपर इसका नेगेटिव असर होने की भी आशंका है। लेकिन 5 राशियों पर इसका बेहद पॉजिटिव प्रभाव पड़ने के योग हैं। आइए जानते हैं, दिवाली से पहले जिन 5 लकी राशियों के अच्छे दिन आने वाले हैं, वे राशियां कौन-सी हैं?

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि में मंगल गोचर का असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को इस दौरान अच्छा-खासा आर्थिक लाभ होने की संभावना है, जिससे अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। वर्क प्लेस पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपके विचारों को महत्व दिया जाएगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कारोबार में लगे लोगों को लाभ होगा। स्टूडेंट जातकों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को इस दौरान साहस और ऊर्जा का अनुभव होगा। इससे कामकाज को आप समय पर पूरा कर पाएंगे। नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं, टीम वर्क में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। न्यू मीडिया के उचित इस्तेमाल से व्यापार में लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का मौका मिलेगा। बॉस आपसे खुश रहेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी।

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए मंगलदेव का राशि परिवर्तन काफी अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। ऑनलाइन व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। नए मार्केट में पैर पसारने का मौका मिलेगा। नई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। घर के सदस्यों में सहयोग और प्रेम कायम रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उत्तम स्वास्थ्य का साथ बना रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को इस दौरान नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आप अपना नया काम भी शुरू कर सकते हैं, जिससे आपके घर पैसे बारिश हो सकती है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। स्टूडेंट के करियर में प्रगति होगी, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। परिवार में धार्मिक और मांगलिक उत्सव हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा और मानसिक शांति मिलेगी।

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

तुला राशि के जातकों को इस दौरान व्यापार में शानदार लाभ होने के योग हैं। आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि हो सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। कारोबारी यात्राओं से लाभ होगा। नई डील मिल सकती है। आमदनी बढ़ने से घर की रौनक बढ़ेगी। प्रेम जीवन में मजबूती मिलेगी और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप अपनी नई गाड़ी खरीद सकते हैं। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष  शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 13, 2024 11:00 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola