Mangal Gochar 2025: मंगल की कृपा से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! शुक्र के नक्षत्र में होगा गोचर

Mangal Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल जल्द ही शुक्र के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसका प्रभाव 12 राशियों के करियर, सेहत, आर्थिक स्थिति और रिश्तों आदि पर देखने को मिलेगा। चलिए जानते हैं मंगल की कृपा से इस बार किन तीन राशियों का भाग्य चमक सकता है।

Mangal Gochar 2025

मंगल करेंगे इन 3 राशियों को मालामाल!

Mangal Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है, जिसे ग्रहों के सेनापति भी कहा जाता है। जब भी मंगल की चाल बदलती है, तो उसका प्रभाव व्यक्ति के साहस, ऊर्जा, शक्ति और रिश्तों पर पड़ता है। इसके अलावा सेहत, करियर और आर्थिक स्थिति में भी परिवर्तन देखने को मिलता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 30 जून 2025 को रात 8 बजकर 33 मिनट पर मंगल देव पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे।

विज्ञापन

ज्योतिष में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र को शुक्र का स्वामी माना जाता है, जो धन, वैभव, लग्जरी लाइफ और भौतिक सुख आदि के दाता हैं। इसलिए संभावना है कि मंगल के अलावा शुक्र ग्रह का भी इस बार राशियों के ऊपर गहरा प्रभाव पड़ेगा। चलिए जानते हैं मंगल देव की कृपा से आने वाले दिनों में किन तीन राशियों का भाग्य जाग जाएगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि

मंगल की कृपा से वृषभ राशि के जातकों को खास फायदा होने की संभावना है। करियर को लेकर टेंशन चल रही है, तो चिंता दूर होने की संभावना है। कारोबारियों को धन लाभ होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। उम्रदराज जातकों को आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। सेहत के लिहाज से आने वाला समय वृषभ राशि के लोगों के हित में रहेगा। शादीशुदा कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है तो मनमुटाव दूर होने की संभावना है।

विज्ञापन

कर्क राशि

वृषभ के अलावा कर्क राशि के जातकों के ऊपर भी मंगल गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। जो लोग मीडिया और हेल्थ सेक्टर से जुड़े हैं उनका समाज में नाम होगा। कारोबारियों की मेहनत रंग लाएगी। मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। मंगल की कृपा से सिंगल लोगों का विवाह तय हो सकता है। वहीं, जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी संग धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

धनु राशि

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और मानसिक तनाव कम होगा। धन लाभ होने से नौकरी कर रहे जातकों की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। एग्जाम में सफलता मिलेगी। दुकानदारों का माता-पिता के नाम पर मकान खरीदने का सपना सच हो जाएगा। पड़ोसियों से चल रही अनबन दूर होगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ