Shukra Gochar 2025: 26 अप्रैल को शनि के नक्षत्र में गोचर करेंगे शुक्र; इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ!

Shukra Gochar 2025: आज से 61 दिन बाद शुक्र देव गोचर करेंगे। इस बार शुक्र देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसका स्वामी ग्रह शनि को माना जाता है। चलिए जानते हैं शुक्र गोचर से किन तीन राशियों की किस्मत चमक सकती है।

shukra-nakshatra-parivatan

Shukra Gochar 2025: ज्योतिष में शुक्र देव को धन, संपत्ति, लग्जरी लाइफ और यश आदि के कारक ग्रह का स्थान प्राप्त है। जिन लोगों के ऊपर शुक्र देव मेहरबान होते हैं, उन्हें जीवन में बहुत ही कम समय में ऊंचा मुकाम हासिल हो जाता है। साथ ही जीवन में प्रेम बढ़ता है और सभी रिश्ते मजबूत रहते हैं। शुक्र को तुला और वृषभ राशि का स्वामी माना जाता है, जिसके ऊपर शुक्र की कृपा बनी रहती है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्र देव करीब एक माह बाद राशि परिवर्तन करते हैं। जबकि एक महीने में दो से तीन बार शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन होता है। चलिए जानते हैं 26 अप्रैल 2025 को किस समय शुक्र देव शनि के नक्षत्र में गोचर करेंगे और उसका शुभ प्रभाव किन-किन राशियों के ऊपर पड़ेगा।

विज्ञापन

अप्रैल में किस समय होगा शुक्र गोचर?

पंचांग के मुताबिक, 26 अप्रैल 2025 को प्रात: काल 12 बजकर 2 मिनट पर शुक्र की चाल बदलेगी। शनिवार को शुक्र देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसका स्वामी ग्रह शनि को माना जाता है। शनि देव कर्मफल और न्याय के देवता हैं, जो जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में 16 मई 2025 को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक शुक्र देव विराजमान रहेंगे।

विज्ञापन

शुक्र किन राशियों का चमकाएंगे भाग्य?

वृषभ राशि

शुक्र देव को वृषभ राशि का स्वामी माना जाता है, जिसके जातकों के ऊपर शुक्र देव अधिकतर समय मेहरबान रहते हैं। इस बार भी शुक्र गोचर से वृषभ राशि के लोगों को लाभ होने की संभावना है। छात्र वर्ग माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे उन्हें अपने घर के बारे में बहुत कुछ जानने को मिलेगा। जो लोग जॉब करते हैं या जिन लोगों का खुद का बिजनेस व दुकान है, उनकी आय में वृद्धि होगी। धन लाभ होने के कारण वृषभ राशि के जातक जल्द ही अपने नाम पर वाहन खरीद सकते हैं। सेहत के लिहाज से अप्रैल का महीना उम्रदराज लोगों के हित में रहेगा।

तुला राशि

वृषभ के अलावा तुला राशि का स्वामी भी शुक्र ग्रह को माना जाता है। 25 अप्रैल को शुक्र गोचर से तुला राशि के जातकों को मोटा धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से कोई डील पूरी नहीं हो रही है, तो जल्द खुशखबरी मिलने की संभावना है। सेहत में आई नरमी दूर होगी। उम्रदराज जातक फिट महसूस करेंगे। घरवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा। रिश्तेदारों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। शुक्र देव की कृपा से दुकानदार, कारोबारी और नौकरी कर रहे जातकों की आर्थिक स्थिति सही रहेगी। आने वाले कुछ महीनों तक पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

शुक्र गोचर का शुभ प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों की सेहत पर पड़ेगा। खानपान पर ध्यान देंगे और योग करेंगे तो उम्रदराज जातकों की सेहत सही रहेगी। पड़ोसियों संग चल रहा विवाद खत्म होगा और रिश्ते में सुधार होगा। नौकरी कर रहे जातकों की सैलरी अप्रैल माह से पहले बढ़ सकती है। कारोबारियों के मुनाफे में बढ़ोतरी होगी और उनके कारोबार का विस्तार विदेश तक हो सकता है। युवा वर्ग माता-पिता संग अच्छा समय बिताएंगे, जिससे उन्हें अच्छा लगेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ