Lucky Zodiac Sign: 28 मई से इन 5 राशियों की इनकम में हो सकता है इजाफा, अटके काम होंगे पूरे

Lucky Zodiac Sign: 28 मई को कई शुभ योग और ग्रहों का खास संयोग बन रहा है, जिससे 5 राशियों की इनकम, करियर और रुके कामों में बड़ा बदलाव आ सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Lucky-Zodiac-Sign

Lucky Zodiac Sign: द्रिक पंचांग के अनुसार, 28 मई, 2026 को बृहस्पतिवार है. इस दिन न केवल पद्मिनी एकादशी का पारण है, बल्कि शिव उपासना का शुभ प्रदोष व्रत भी है और अग्नि नक्षत्रम भी समाप्त हो रहा है. जहां तक ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति की बात है, तो चंद्रमा चित्रा और स्वाति नक्षत्रों से होकर गुजरेंगे, जबकि सूर्य रोहिणी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. दूसरी ओर, इस दिन चंद्रमा तुला राशि में स्थित रहेंगे, जो शुक्र ग्रह की राशि है. ग्रहों की बाकी स्थितियां पहले की तरह ही रहेंगी यानी मंगल अपनी राशि मेष में, वृषभ राशि में बुध-सूर्य की युति और मिथुन राशि में शुक्र-गुरु की युति बनी रहेगी. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इन सब योगों के विशेष संयोग से 28 मई का दिन एक खास दिन बन गया है, जो अधिकांश राशियों के लाभकारी साबित हो सकता है, लेकिन 5 राशियों के लिए यह दिन जीवन में एक नया रास्ता खोल सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

28 मई का मिथुन राशिफल

28 मई का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद फलदायी सिद्ध हो सकता है. इस दिन से उनको अचानक हर काम में लाभ ही लाभ दिखने लगेगा, जिसे यदि सही से अंजाम दिया जाए, तो यह उनका भाग्य पलटने वाला साबित हो सकता है. इसकी सबसे बड़ी वजह होगी- शुक्र और गुरु की युति से बना गजकेसरी योगी, जो इसी राशि में बनी है. जॉब करने वालों के लिए कोई ऐसा मौका मिलेगा, जो जीवन में इनकम की दिशा बदल देगा. कारोबारियों के यह समय मुनाफा को बढ़ाने वाला साबित होगा. मार्केट में पुराने ग्राहक लौटने लगेंगे. किसी बहुत पुराने परिचित से मुलाकात आपको भावुक बना सकती है. परिवार में सामूहिक खुशी के अवसर मिलेंगे. शाम तक कोई शुभ समाचार तनाव को मिटा सकता है.

विज्ञापन

28 मई का तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए लिए 28 मई का दिन एक सुनहरा समय साबित हो सकता है. इसकी सबसे बड़ी ज्योतिष वजह होगी- ‘तुला राशि में चंद्रमा का विराजमान होना.’ आपकी पर्सनैलिटी में आकर्षण बढ़ेगा, लोग आपसे प्रभावित होंगे. किसी सरकारी या कोर्ट-कचहरी के काम में बड़ी सफलता मिलेगी. जो लोग सस्पेंड थे, वे फिर से बहाल हो सकते हैं. बिजनेस में नया पार्टनर मिलने से उत्साह दुगुना होगा, जो व्यवसाय के लिए लाभकारी साबित होगा. लव लाइफ में भी गजब के खुशनुमा योग हैं. कोई मनचाही बात बिना कहे मिल सकती है. पार्टनर से पूरा को-ऑपरेशन मिलेगा. इससे जिंदगी में सुकून बढ़ेगा. आज आप किस अंधे व्यक्ति की सहायता करेंगे और खुशी पाएंगे.

विज्ञापन

28 मई का मेष राशिफल

28 मई का दिन मेष राशि राशि के जातकों के लिए एक बेहद अहम दिन साबित हो सकता है. आप न केवल बड़े फैसले लेंगे, बल्कि निर्णयों की गति भी काफी तेज होगी. मंगल आपकी ही राशि है, जिससे आप कोई जोखिम उठाने से हिचकेंगे नहीं. शायद इसी वजह से कोई बड़ा धन लाभ भी हो सकता है. यह धन आपकी आर्थिक स्थित को एक बड़ा सहारा देगा. वर्क प्लेस पर सीनियर आपसे इंप्रेस होंगे, जिससे आपको होगा. कारोबार के दांवपेंच से आप अपने कंपीटीटर को मात दे पाएंगे. किसी पुराने वाहन से जुड़ा मामला सुलझेगा. लव लाइफ में एक नया मोड़ आ सकता है, आपकी एक्स जिंदगी में फिर एंटर करेगी. मैरिड लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी, संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी.

विज्ञापन

28 मई का कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए 28 मई का दिन वैसी उपलब्धियां पाने का हो सकता है, जिसे पाने की वे लंबे समय से कोशिश कर रहे हैं. जॉब कर रहे लोगों को अचानक टीम लीड की जिम्मेदारी मिल सकती हैं. सेल्स से जुड़े एग्जीक्यूटिव को एरिया इंचार्ज बनाया जा सकता है. आपकी इनकम में कई गुना बढ़ोतरी होने के योग हैं. इससे आपको धन संकट की चिंता से मुक्ति मिलेगी. आप किसी संस्था में चैरिटी दे सकते हैं, जो वृद्धों की सेवा के लिए काम करती है. किसी पुराने मित्र से बातचीत आपमें एक नया ऊर्जा लाएगी और उन कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं, जो आप लंबे समय से चाहते थे. लव लाइफ में पार्टनर से दूरी कम होने से पर जिंदगी ट्रैक पर लौट सकती है. आप अपनी लाइफस्टाइल को बदलने का फैसला लेंगे.

28 मई का वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए 28 मई का दिन संतुष्ट करने वाला और राहत पाने वाला साबित हो सकता है. इसकी सबसे बड़ी ज्योतिष वजह है- ‘आपकी राशि में होने वाली बुध-सूर्य की युति और उससे बनने वाला बुधादित्य योग.’ आपको अचानक कोई लग्जरी वस्तु मिल सकती है. बिजनेस में कंपीटिशन बढ़ेगा, जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा. ऑनलाइन बिजनेस से ज्यादा मुनाफा आएगा. आपकी मेहनत को वर्क प्लेस अब लोग सलाम करेंगे. घर की साज-सज्जा पर कोई नया काम करवाएंगे, जो बच्चों को काफी पसंद आएगा. स्टूडेंट जातकों को किसी इंटरव्यू में सफलता मिलेगी, जिससे पारिवारिक खुशियां बढ़ेंगी. कोई अजनबी आपकी सहायता पाकर बहुत खुश होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ