Eye Mole Meaning: आंख में कहां तिल होना है शुभ या अशुभ, जानें सामुद्रिक शास्त्र का रहस्य

Eye Mole Meaning: सामुद्रिक शास्त्र में आंख का तिल बेहद खास माना गया है, लेकिन तिल की जगह तय करती है शुभ और अशुभ संकेत. आइए जानते हैं, आंख का तिल किस्मत, धन और स्वभाव के किस राज के बारे में बताता है.

Eye-Mole
विज्ञापन

Eye Mole Meaning: सामुद्रिक शास्त्र और हस्तरेखा शास्त्र में शरीर के तिल को बहुत महत्व दिया गया है. सामुद्रिक शास्त्र में विशेष रूप से आंख के तिल को शुभ और अशुभ दोनों बताया गया है. इस शास्त्र के अनुसार, यह तिल की सटीक स्थिति पर निर्भर करता है. आइए जानते हैं, आंख में कहां तिल होना क्या संकेत देता है?

दाईं आंख पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र में दाईं आंख पर तिल होना काफी अच्छा बताया गया है. यह तिल दाम्पत्य जीवन के लिए अच्छा होता है, जो पति-पत्नी के बीच प्रेम को अटूट और संबंध को मधुर बनाता है.

विज्ञापन

बाईं आंख पर तिल

बाईं आंख पर तिल होना शुभ नहीं माना गया है. यह अक्सर जीवन में संघर्ष का प्रतीक माना जाता है. यह मैरिड लाइफ में मनभेद को बताता है. यह तिल अक्सर घमंडी लोगों की आंख पर देखा गया है.

आंख की पुतली पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र में आंख की पुतली पर तिल होना काफी अच्छा बताया गया है. मान्यता है कि यह व्यक्ति को बुद्धिमान बनाता है. ऐसे व्यक्ति अक्सर शांत और उच्च विचारों वाले होते हैं यानी ज्ञानी होते हैं.

विज्ञापन

आंख के सफेद भाग पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र में आंख के सफेद भाग पर तिल होने को शुभ नहीं माना जाता है, सिवाय सुंदरता को छोड़कर, क्योंकि आंख के इस हिस्से में तिल को जीवन में धन और सुख-सुविधाओं में कमी और कई कठिनाइयों से जोड़ा जाता है.

विज्ञापन

आंख के नीचे तिल

कई लोगों की आंख के नीचे भी तिल होता है. सामुद्रिक शास्त्र में इसके बारे में भी संकेत दिया गया है कि दाईं आंख के नीचे तिल होना, एक अच्छा संतान पाने के सूचक होता है और वहीं, बायीं आंख के नीचे तिल होना जीवन में परेशानी, विशेष कर पारिवारिक चिंताओं की संकेत करता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ