Lucky Zodiac Signs: शुभ ग्रहों का अनुकूल गोचर जीवन में नई संभावनाएं, तरक्की, उन्नति और सकारात्मक बदलाव लाता है. कई बार अचानक मिलने वाला लाभ भी ऐसे ही गोचर का परिणाम माना जाता है. साथ ही शुभ ग्रह जब अपने गोचर के दौरान योग, युति या दृष्टि संबंध बनाते हैं, तो मिलने वाला लाभ भी दुगुना हो जाता है. 2 दिसंबर, 2025 से ऐसा ही एक योग शुक्र ग्रह यम के साथ मिलकर बना रहे हैं.
द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 2 दिसंबर की सुबह में 07:31 ए एम बजे से शुक्र और यम एक-दूसरे से 60° की कोणीय स्थिति में हैं. इस कोणीय स्थिति को ज्योतिष में लाभ योग, लाभ दृष्टि योग कहते हैं. इसे त्रिएकादश योग भी कहा जाता है, क्योंकि यह योग तब बनता है है, जो ग्रह एक-दूसरे से तीसरे और ग्यारहवें भाव में होते हैं. अंग्रेजी में इस योग को सेक्सटाइल ऐस्पेक्ट कहते हैं, जिसे वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी में भी काफी शुभ माना गया है.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, ग्रहों का उचित योग जीवन में रुकावटों को कम कर भाग्य को सक्रिय करता है. अक्सर ऐसे समय में प्रयासों के सकारात्मक परिणाम तेजी से मिलते हैं. 2 दिसंबर से बने शुक्र-यम के इस लाभ योग से 3 राशियों के बुरे दिनों का अंत होगा और उनके अच्छे दिन शुरू होने के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
वृषभ राशि
वृषभ जातकों के लिए यह लाभ योग नई ऊर्जा और प्रेरणा लेकर आ रहा है. लंबे समय से रूके हुए काम अचानक गति पकड़ेंगे और मन में फिर से भरोसा जगेगा. करियर में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है जो भविष्य को नया मोड़ दे देगा. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती दिख रही है और धन का अटका हुआ प्रवाह वापस शुरू हो सकता है. रिश्तों में भी सकारात्मकता बढ़ेगी, मन का तनाव कम होगा. आप खुद को मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय एक महत्वपूर्ण टर्निंग पॉइंट बन सकता है. शुक्र और यम ग्रहों का लाभ योग आपकी बुद्धि, निर्णय क्षमता और कार्यक्षमता को तेज कर रहा है. नौकरी में प्रमोशन या भूमिका परिवर्तन का मौका मिल सकता है, जबकि बिज़नेस में नए साझेदारी प्रस्ताव आएंगे. अचानक मिलने वाले लाभ की भी संभावना है, जो पिछले कई महीनों की मेहनत का फल हो सकता है. परिवार में माहौल शांत रहेगा. आपके प्रयासों की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास और बढ़ेगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत इसी योग से मानी जा रही है. करियर में बड़ी जिम्मेदारी या प्रतिष्ठा मिलने का योग है, और आपकी मेहनत लोगों की नज़र में आएगी. आर्थिक मामलों में राहत मिलने वाली है और लंबे समय से चला तनाव खत्म होगा. जो लोग नई शुरुआत करना चाहते थे, उन्हें अब सही दिशा और सही अवसर दोनों मिल सकते हैं. शुभ ग्रहों का यह साथ आपके साहस को बढ़ाएगा. आप अपने लक्ष्य की ओर बेझिझक कदम बढ़ा पाएंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।