Lucky Zodiac Signs: द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 2 जनवरी, 2026 की देर शाम में 08 बजकर 33 मिनट पर बुध और गुरु ने एक बेहद दुर्लभ योग का निर्माण किया, जिसे ज्योतिष में ‘चालीसा वर्ग योग’ कहते हैं. यह योग तब बनता है, जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से 160° की कोणीय दूरी पर अवस्थित होते हैं. अंग्रेजी में इसे क्वाड्रा-नोवाइल ऐस्पेक्ट (Quadra-Novile Aspect) कहते हैं.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में ‘भचक्र’ (12 राशियों और 9 ग्रहों का चक्र) यानी 360 डिग्री के चक्र को 9 हिस्सों में बांटने पर 40 डिग्री (Novile) यानी चालीसा योग मिलता है, वैसे ही उस चालीसा योग को जब 4 से गुणा करते हैं, तो 160 डिग्री बनता है, जिसे चालीसा वर्ग योग (Squire Novile) कहते हैं. यह एक ‘आध्यात्मिक’ अंक ज्योतिष पर आधारित पहलू भी है, जिसे बेहद शुभ माना गया है. इस योग के असर से 4 राशियों की किस्मत का सितारा बुलंदियों पर होगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
मेष राशि
मेष राशि के लिए यह समय लिए नए अवसर लेकर आएगा. चालीसा वर्ग योग के प्रभाव से आपके करियर में तेजी आएगी. जो योजना आप लंबे समय से सोच रहे थे, उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है. परिवार और मित्रों का सहयोग भी आपको ऊर्जा देगा. आर्थिक मामलों में भी लाभ के संकेत हैं. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और अनावश्यक तनाव से बचें. निवेश या बचत के फैसले में समझदारी बरतें.
सिंह राशि
चालीसा वर्ग योग से सिंह राशि की किस्मत बुलंदियों पर होगी. कोई पुराना सपना या लक्ष्य पूरा हो सकता है. बुध और गुरु के इस योग से आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने में आसानी होगी. यात्रा के अवसर मिल सकते हैं और शिक्षा या कौशल में सुधार होगा. मित्रों और सहकर्मियों के साथ संबंध मजबूत होंगे. नए विचार और क्रिएटिव परियोजनाओं में सफलता मिलेगी.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही शुभ है. कामकाज और व्यवसाय में फायदा मिलेगा. नए संपर्क और रिश्तों में सुधार होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक शांति का अनुभव होगा. पुराने संघर्ष हल होने की संभावना है. पारिवारिक जिम्मेदारियों में संतुलन बनाना लाभकारी रहेगा. कला, संगीत या अन्य रुचियों में ध्यान देने से मन प्रसन्न रहेगा.
कुंभ राशि
चालीसा वर्ग योग से कुंभ राशि के जातकों का भाग्य का सितारा चमक रहा है. चालीसा वर्ग योग से आत्मा और मन दोनों को लाभ मिलेगा. नए अवसर सामने आएंगे और वित्तीय स्थिति मजबूत होगी. आपकी मेहनत का फल मिलेगा और मनोबल उच्च रहेगा. पुराने काम और अधूरे प्रोजेक्ट पूरे होंगे. सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।